{"_id":"6473981742a0dffa9701a938","slug":"sport-meet-vollybal-deoria-news-c-7-1-184991-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब जूनियर नेशनल वॉलीबॉल : यूपी टीम में शामिल हुए देवरिया के अनुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब जूनियर नेशनल वॉलीबॉल : यूपी टीम में शामिल हुए देवरिया के अनुराग
Sun, 28 May 2023 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 28 May 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। 45वीं सब जूनियर नेशनल प्रतियोगिता वॉलीबॉल में उत्तर प्रदेश की टीम में देवरिया छात्रावास के खिलाड़ी अनुराग सिंह का भी फाइनल चयन किया गया है। वहीं केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल रहे छात्रावास के खिलाड़ी मो. आसिफ इसमें जगह नहीं बना सके। खास बात यह है कि यूपी टीम के प्रशिक्षक इस बार छात्रावास के ही योगेंद्र सिंह बनाए गए हैं।
रविवार से ही पश्चिम बंगाल के चंदनगर हुबली में प्रतियोगिता प्रारंभ हो गई, जो एक जून तक चलेगी। इसमें यूपी टीम से देवरिया छात्रावास के अनुराग सिंह भी प्रतिभाग कर रहे हैं। चयनकर्ताओं ने यूपी टीम के चयन के लिए छात्रावास के दो खिलाड़ियों में एक इन्हीं का चयन नेशनल के लिए किया गया है। टीम में वह लिब्रो के रूप में खेलेंगे। यूपी टीम के प्रशिक्षक बनाए गए योगेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को यूपी टीम के दो मुकाबले रहे। पहले मुकाबले में छत्तीसगढ़ टीम के नहीं आने से यूपी टीम को वाकओवर मिल गया। दूसरे मैच में शाम को तेलंगाना से भिड़ंत होगी। उन्होंने बताया कि यूपी टीम पिछले सत्र में इस प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रही थी, इस बार टीम विजेता बनने का पूरा प्रयास करेगी, टीम के खिलाड़ियों ने इसके लिए बेहतर तैयारी भी की है।