फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   spg arrived, paramilitry forceposted at programme spot of pm narendra modi

जिले में पहुंचा एसपीजी, पीएम के कार्यक्रम स्थल पर अर्द्धसैनिक बल तैनात

Sat, 26 Feb 2022 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
spg arrived, paramilitry forceposted at programme spot of pm narendra modi
जिले में पहुंचा एसपीजी, पीएम के कार्यक्रम स्थल पर अर्द्धसैनिक बल तैनात
विज्ञापन

देवरिया। शहर के समीप सोंदा गांव में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारी में भाजपा नेता व कार्यकर्ता जुट गए हैं। मंच, हेलिपैड, बैरिकेडिंग का कार्य तेजी से चल रहा है। इसमें जेसीबी सहित बड़ी संख्या में मजदूर लगाए गए हैं। यहां अर्द्धसैनिक बल तैनात कर दिए गए हैं। कमिश्नर ने डीएम, एसपी के साथ कार्यक्रम स्थल की तैयारी का निरीक्षण किया। एसपीजी भी जिले में पहुंच गया है।
पीएम नरेंद्र मोदी रविवार को एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए प्रशासन ने शहर के समीप सोंदा गांव में मुख्य मार्ग से सटे स्थान चिह्नित किया है। एक दर्जन जेसीबी लगाकर रात भर खेत का समतलीकरण किया गया। शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारी की देखरेख में बड़ी संख्या में मजदूर बैरिकेडिंग व मंच के निर्माण में जुट गए। यहां जर्मन हेंगर टेंट बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा मंच से सौ मीटर की दूरी पर चार हेलिीपैड का निर्माण होगा। तीन हेलिपैड का निर्माण तेजी से चल रहा है। पिचिंग के लिए तीन रोलर लगाए गए हैं। मंच से 65 फीट दूर डी एरिया निर्धारित की गई है। पीएम के कार्यक्रम के लिए लखनऊ से कुछ अधिकारी पहुंचे हैं। कमिश्नर रवि कुमार एनजी, डीएम आशुतोष निरंजन, एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र आदि अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों को परखा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में तैयार हुआ सेफ हाउस
देवरिया। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में सेफ हाउस तैयार किया गया है। इसे अस्पताल के ओटी में बनाया गया है। यहां जीवन रक्षक दवाएं तथा उपकरण उपकरण उपलब्ध रहेंगे, जिसमें वेंटीलेटर, ऑक्सीजन, नेबूलाइजर मशीन सहित अन्य सुविधाएं होंगी। यहां पीएम का कार्यक्रम समाप्त होने तक फिजिशियन, सर्जन, हड्डी रोग विशेषज्ञ, एनेस्थेटिक, पैथालाजिस्ट तथा स्टाफ नर्स व वार्ड ब्वाय तैनात रहेंगे। इसके लिए अलग दरवाजा होगा। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल, सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय, सीएमएस डॉ. एएम वर्मा, डॉ. एसके मिश्रा, डॉ. एसएस द्विवेदी ने सेफ हाउस की तैयारी का निरीक्षण किया। इसके अलावा कार्यक्रम के दिन इमरजेंसी पर जीवन रक्षक दवाओं व अन्य संसाधनों से लैस एक एंबुलेंस भी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर सांसद ने किया कार्यक्रम स्थल का किया भूमि पूजन
सोनूघाट। पीएम के कार्यक्रम स्थल का भूमि पूजन शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संस्कृत पाठशाला के आचार्यों ने विधि-विधान से कराया। देवरिया सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी पे पूजन किया। सांसद ने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रधानमंत्री का देवरिया में कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। इसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचें, इसके लिए कार्यकर्ता अपने स्तर से प्रचार-प्रसार करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए देवरिया की जनता इतनी महत्वपूर्ण है कि वह स्वयं 27 फरवरी को मिलने आ रहे हैं। रैली को सफल बनाने के लिए जिस कार्यकर्ता को जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका ईमानदारी से पालन करें और रैली को ऐतिहासिक बनाने में सहयोगी बनें।
भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने कहा कि कार्यक्रम में पार्किंग, पानी, सुरक्षा, कार्यक्रम स्थल सज्जा, मीडिया, वाहन व्यवस्था सभी की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को दी गई है। कार्यकर्ता उसेा पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर हेलिपैड, मंच, पार्किंग, दस लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था, शौचालय, पानी आदि की व्यवस्था की जा रही है। इस दौरान दरभंगा सांसद गोपालजी ठाकुर, जिला प्रभारी सुनील गुप्ता, नपाध्यक्ष अलका सिंह, अरुण सिंह, अजय शाही, अजय कुमार दूबे, प्रमोद शाही, रमेश सिंह, अंबिकेश पांडेय, राजेश मिश्रा, रामदास मिश्र, अंगद तिवारी, छट्ठे लाल निगम, सुनील सिंह, तेजबहादुर पाल, नीरज शाही, पवन मिश्रा, सुरेश तिवारी, सजल झा, राकेश शुक्ला, निर्मला द्विवेदी, अरविंद पांडेय, रवींद्र कौशल किशोर, अजय उपाध्याय, सुधांशु रंजन मिश्रा, मनमोहन सिंह, ओमकार मिश्रा आदि मौजूद रहे।

एडीजी ने मेडिकल कॉलेज के कंटीजेंसी अस्पताल का किया निरीक्षण
देवरिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए एडीजी बजट नवीन अरोरा ने शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जायजा किया। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में बने कंटीजेंसी अस्पताल (सेफ हाउस) का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान डीएम आशुतोष निरंजन, एसडी डॉ. श्रीपति मिश्र, प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल, सीएमएस डॉ. एएम वर्मा, डॉ. आरके श्रीवास्तव, डॉ. एचके मिश्रा, एएसपी राजेश सोनकर, सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed