फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Speeding car crashes into culvert while trying to save a nilgai; four injured.

Deoria News: नीलगाय को बचाने में तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराई, चार घायल

Fri, 25 Sep 2026 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 25 Sep 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Speeding car crashes into culvert while trying to save a nilgai; four injured.
लार। पिंडी-लार मार्ग पर कोहरा गांव के पास बुधवार की देर रात तेज रफ्तार कार नीलगाय को बचाने के दौरान सड़क किनारे पुलिया से टकरा गई। चालक सहित चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बलिया जिले के रसड़ा बाबू चौक निवासी सुशील कुमार सोनी सहित चार लोग किसी काम से बिहार के माझी गए थे। शाम को लाैट रहे थे। लार थाना क्षेत्र के पिंडी-लार मार्ग पर कोहरा गांव के पास पहुंचे थे, तभी तेज रफ्तार कार नीलगाय को बचाने के दौरान पुलिया से टकरा गई।
विज्ञापन

आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा तो कार में चार लोग फंसे थे। प्राइवेट वाहन की मदद से सभी को सीएचसी पहुंचाया। उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि इस मोड़ पर आए दिन हादसा होता रहता है। संकेतक नहीं होने से राहगीरों को मोड़ का अंदाजा नहीं लग पाता है। सीओ गौरव सिंह ने बताया कि कार पलटने की सूचना मिली है। सभी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed