{"_id":"671d65441b6d9133010fac44","slug":"special-trains-will-run-on-festivals-passengers-going-to-bihar-will-get-convenience-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-138545-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: त्योहारों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, बिहार जाने वाले यात्रियों को होगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: त्योहारों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, बिहार जाने वाले यात्रियों को होगी सहूलियत
Sun, 27 Oct 2024 03:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 27 Oct 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। दीपावली व छठ पर्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को सहूलियत देने के लिए कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। 29 अक्टूबर से यह ट्रेनें नई दिल्ली, ग्वालियर, श्रीगंगानगर, अंबाला कैंट आगरा कैंट आदि जगहों से यह गाड़ियां चलेंगी। इनमें 12 से अधिक ट्रेनें देवरिया सदर रेलवे स्टेशन होकर गुजरेगी।
धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं छठ पूजा के अवसर पर गत वर्ष की तुलना में इस बार रेल प्रशासन ने अधिक विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इससे पर्व मनाने घर वापसी कर रहे यात्रियों को सहूलियत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल की ओर से विभिन्न स्टेशनों से होकर कुल 144 पूजा विशेष ट्रेनें 1,337 फेरों में चलाई जा रही हैं।
जिसमें पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशनों से 84 पूजा विशेष ट्रेनें 848 फेरों में तथा 60 पूजा विशेष ट्रेनें 489 फेरों में विभिन्न स्टेशनों से होकर देश के प्रमुख नगरों एवं महानगरों के लिए चलाई जा ही हैं।
विज्ञापन
यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए प्रतिवर्ष चलाई जाने वाली पूजा विशेष ट्रेनों की संख्या में इस वर्ष बढ़ोतरी की गई है।