फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Special train will run for Deoghar on Shravani fair

Deoria News: श्रावणी मेले पर देवघर के लिए चलेगी विशेष ट्रेन

Sun, 06 Jul 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 06 Jul 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Special train will run for Deoghar on Shravani fair
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया/भटनी। सावन माह में झारखंड के देवघर में आयोजित होने वाले श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे की ओर से नौ जुलाई से 10 अगस्त तक बढ़नी से देवघर और 10 जुलाई से 11 अगस्त तक देवघर से बढ़नी के लिए प्रतिदिन श्रावणी मेला विशेष ट्रेन चलाई जाएगी
रेलवे प्रशासन के अनुसार, 05028 बढ़नी-देवघर मेला स्पेशल ट्रेन प्रतिदिन शाम 5:30 बजे बढ़नी से रवाना होगी। यह ट्रेन देवरिया सदर, भटनी, सिवान, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, मुंगेर, भागलपुर होते हुए अगले दिन दोपहर उक बजे देवघर पहुंचेगी।
विज्ञापन

वापसी दिशा में 05027 देवघर-बढ़नी मेला स्पेशल ट्रेन 10 जुलाई से 11 अगस्त तक रोज शाम 6:45 बजे देवघर से चलेगी और अगले दिन दोपहर 12:30 बजे बढ़नी पहुंचेगी। इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 15 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 6 शयनयान, सात सामान्य श्रेणी और दो गार्ड डिब्बे शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार के अनुसार, यह विशेष गाड़ी देवरिया, गोरखपुर, सिवान, छपरा और मुंगेर सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इससे पूर्वांचल और बिहार के श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी।

इसकी जानकारी पर श्रावण मास में बैजनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं ने खुशी जताई है। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले समयसारिणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें और टिकट नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed