{"_id":"69d2b623bedefa82b402454f","slug":"sparks-from-pipeline-welding-set-garbage-dump-on-fire-deoria-news-c-208-1-deo1011-178701-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पाइपलाइन की वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी, कूड़े के ढेर में आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पाइपलाइन की वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी, कूड़े के ढेर में आग
Mon, 06 Apr 2026 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बैतालपुर में रसोई गैस के लिए बिछ रही है पाइपलाइन, 25 मीटर तक फैली आग
देवरिया। रविवार की दोपहर करीब दो बजे बैतालपुर में रसोई गैस पाइपलाइन के निर्माण कार्य के दौरान अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना विद्युत सब स्टेशन बैतालपुर के पास की है। पाइपलाइन से जुड़े वेल्डिंग कार्य के दौरान निकली चिंगारी कूड़े के ढेर को राख कर दिया। स्थिति सामान्य होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
बताया जा रहा है कि उस समय तेज हवा चल रही थी, जिसके चलते आग तेजी से फैलते हुए करीब 25 मीटर क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों और राहगीरों में भय का माहौल बन गया और मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि, स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। पानी और उपलब्ध संसाधनों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग पर नियंत्रण होने से एक बड़ा हादसा टल गया, अन्यथा पास के रिहायशी इलाकों और विद्युत सब स्टेशन को भी खतरा हो सकता था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन नहीं किया जा रहा था। लोगों ने संबंधित विभाग से कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।