{"_id":"60a0061b8ebc3e11545c1ea5","slug":"sp-workers-stopped-work-deoria-news-gkp394709054","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों ने छठ घाट का निर्माण रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों ने छठ घाट का निर्माण रोका
विज्ञापन
सपाइयों ने छठ घाट का निर्माण रोका
कपरवार। अनियमितता का आरोप लगाते हुए शनिवार को सपाइयों ने छठ घाट का निर्माण रोकवा दिया। समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे सपा नेता और जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मनोज यादव ने कार्य को रोकवाकर अधिकारियों से घटिया निर्माण की शिकायत की।
उन्होंने निर्माण में लगाए गए दोयम ईंटें और मानक के विपरीत कार्यों पर नाराजगी जताई। फाउंडेशन पर जगह-जगह सरिया दिखाई दे रही थी। राप्ती नदी तट पर उग्रसेन पुल के निकट जिला पंचायत निधि से करीब 30 लाख की लागत से छठ घाट का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि ने बताया कि अधिकारियों से अवगत करा दिया गया है। जांच कराई जाएगी। मौके पर वेद प्रकाश यादव, धर्मेंद्र यादव, हरिकेश, दिनेश यादव, अखिलेश यादव, धीरज यादव, अनिल, रमेश यादव आदि मौजूद रहे।