फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sp workers reveals kisan yatra

सपाइयों ने निकाली किसान यात्रा

Sat, 12 Dec 2020 07:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 07:11 PM IST
विज्ञापन
sp workers reveals kisan yatra
सपाइयों ने निकाली किसान यात्रा
विज्ञापन

सलेमपुर। विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को किसानों के समर्थन में सपा कार्यकर्ताओं ने तीन स्थानों पर आंदोलन किया। सपा जिलाध्यक्ष डॉ. दिलीप यादव के नेतृत्व में गांधी चौक पर सभा हुई। एमएलसी राम सुंदर दास, पूर्व विधायक सुरेश यादव, मनबोध प्रसाद, प्रदीप यादव, धनंजय यादव, राणाप्रताप गोंड, अरुण यादव, सोनू पांडेय,उमेश यादव, मनोज लारी आदि लोग मौजूद रहे।

सपा के राष्ट्रीय सचिव ओपी यादव के नेतृत्व में निकली ट्रैक्टर यात्रा हरैया, इचौना पूर्वी, भरौली होकर गांधी चौक पहुंची। यहां से भरथुआ में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद समाप्त हुई। ओपी यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के साथ छल किया है। किसानों की आय दोगुनी करने का सपना दिखाकर सत्ता में आने वाली भाजपा आज फसलों का न्यूनतम मूल्य भी नहीं देना चाहती। जरूरत पड़ी तो सपा कार्यकर्ता किसानों के समर्थन में खून भी देने को तैयार हैं। यात्रा में सपा विधानसभा अध्यक्ष सूरज यादव, मझौलीराज के पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र यादव, प्रज्ञानंद चौधरी, पंकज श्रीवास्तव, मान सिंह यादव, संजय यादव, रवि यादव, अकोला प्रसाद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। उधर, समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने संगठन के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव के नेतृत्व में विधानसभा के भरथुआ में किसान पद यात्रा निकाल कर सरकार विरोधी प्रदर्शन किया। ट्रैक्टर जुलूस निकालकर भरथुआ, परसिया वंशी, धोबी, शामपुर, चोरडिया, मझौवा, पुरैना आदि कई गांवों में भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों को बताया। सपा नेता विजय रावत ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों को ठगने का कार्य कर रही है। किसान विरोधी कानून लाकर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। पूर्व प्रत्याशी विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार से हर वर्ग परेशान है। इस मौके पर मनोज यादव, बाबूलाल यादव, हरिओम यादव, अनिल यादव, जयप्रकाश यादव, रामप्रकाश यादव, जितेंद्र यादव, राधारमण कुशवाहा, धूमन यादव, मन्नू यादव, अवधेश यादव, इंद्रेश यादव, शुभम वर्मा, विश्राम यादव, अनिरुद्ध यादव, रोशन, रमेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed