{"_id":"665cda70f3c4ab866609b984","slug":"sp-workers-met-daddan-family-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-127008-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दद्दन के परिजनों से मिला सपा प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दद्दन के परिजनों से मिला सपा प्रतिनिधिमंडल
Mon, 03 Jun 2024 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 03 Jun 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार
कार्यकर्ताओं ने दद्दन के हत्यारों की गिरफ्तारी कर कड़ी सजा दिलाने का किया मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। मगहरा क्षेत्र के सतरांव गांव में रविवार को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। ये लोग दद्दन यादव के परिजनों से मिले। प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों को आर्थिक मदद के रूप में एक लाख 20 हजार रुपये का चेक दिया। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से दद्दन के हत्यारों की गिरफ्तारी करने के साथ-साथ कड़ी सजा दिलाने की मांग की।
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप यादव और गेनालाल यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल सतरांव गांव पहुंचा। यहां सभी मृतक दद्दन यादव के परिवार से मिले। प्रतिनिधिमंडल ने उनकी पत्नी सुमन देवी को सहायता धनराशि का चेक दिया। जबकि न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। बता दें कि 20 मई की शाम चौराहे पर चौकी इंचार्ज वीरेंद्र कुशवाहा का दद्दन से विवाद हो गया था। इसमें कुछ पुलिसकर्मियों ने दद्दन को पीटकर घायल कर दिया था। दद्न की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
इस दौरान विद्यासागर पांडेय, दुष्यंत चौरसिया, वंशीलाल, बालमुकुंद, कमलेश शुक्ल, सत्यनारायण, वैभव मिश्र आदि मौजूद रहे।