{"_id":"6994c27c741e1f5a2a026a04","slug":"sp-workers-marched-on-foot-on-sonughat-barhaj-road-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-175175-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सोनूघाट-बरहज मार्ग पर सपाईयाें ने किया पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सोनूघाट-बरहज मार्ग पर सपाईयाें ने किया पैदल मार्च
Wed, 18 Feb 2026 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
बरहज। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सोनूघाट-बरहज मार्ग पर करीब 15 किलोमीटर पैदल मार्च किया। जहां सभी ने तहसील पहुंच राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने सड़क और मोहन सेतु के अलावा अन्य मांगें पूरी न होने पर व्यापक आंदोलन की चेतावनी दिया।
समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष रामबहादुर यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भलुअनी चौराहे से करीब 15 किलोमीटर सोनूघाट-बरहज मार्ग पर पैदल मार्च किया। बैनर-पोस्टर लिए कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारे लगाते चल रहे थे जो करूअना, लवरछी, नगरपालिका मार्ग होते हुए मुख्य चौक के रास्ते तहसील पहुंचे। जहां सभी ने सभा किया।
पूर्व जिलाध्यक्ष गेनालाल यादव, पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव, विजय रावत, मनीष, आद्या प्रसाद, अवधेश चौधरी, बेचूलाल चौधरी आदि ने सभा संबोधित किया। दिए पत्रक में कहा है कि बरहज-सोनूघाट टूटा मार्ग, वर्षों से बंद पड़ा मोहन सेतु निर्माण कार्य, सोनाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों की तैनाती और समुचित प्रबंध न होने, तेलियां शुक्ल स्थित रामजानकी मार्ग निर्माण के दौरान पुलिया तोड़ दिए जाने से हो रहे जलजमाव से निजात दिलाने की मांग किया गया है।
विज्ञापन
मौके पर उदयप्रकाश यादव, अजय बहुगुणा, राजेंद्र यादव, रणवीर यादव, संजय यादव, राजन भुर्जी, अंबिका चौधरी, राजन मिश्र, जितेंद्र यादव, बबलू कुशवाहा मौजूद रहे।