{"_id":"58fce3d74f1c1bb3748b5567","slug":"sp-warns-of-agitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेताओं ने आंदोलन की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेताओं ने आंदोलन की दी चेतावनी
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
बैठक हुई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी की बैठक सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर विधानसभा अध्यक्ष सूरज यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें भाजपा सरकार में सपा कार्यकर्ताओं पर हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ आंदोलन करने की रणनीति बनाई गई। इसके अलावा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में तेजी लाने की बात कही गई।
पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने कहा कि भाजपा सरकार में पुलिस सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है। एक वर्ग विशेष के बेकसूर लोगों को टारगेट बनाकर पुलिस फर्जी तरीके से मुकदमे में फंसा रही है। इससे संप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ सकता है। इसका उदाहरण मझौलीराज में सीएम की तस्वीर पर खालिक पोतने के बाद बढ़ा बवाल है। अगर पुलिस अपनी आदत से बाज नहीं आई तो सपा नेता आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इसके अलावा नगर निकाय के चेयरमैन और सभासद का चुनाव सपा अपने सिंबल पर प्रत्याशी को लड़ाएगी। इसके लिए दावेदारों से 30 अप्रैल तक आवेदन मांगा गया। पूर्व विधायक सुरेश यादव ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में तेजी लाए। एक बूथ पर एक सक्रिय और 25 साधारण कार्यकर्ता को जोड़ना अनिवार्य है। इस दौरान पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव, विजय लक्ष्मी गौतम, मनबोध प्रसाद, ओपी यादव, राजीत यादव, शिवाकांत तिवारी, रामनरायण यादव, रामेश्वर सिंह, महफूज लारी, सोनू लारी, मेराज अब्दुल्ला, बबलू यादव, हरिशंकर यादव, दीपक, मनोज लारी, सदानंद कुशवाहा, संजय यादव, पंकज श्रीवास्तव, अजहर लारी आदि मौजूद रहे।
1100 ने ग्रहण की सपा सदस्यता
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव के निर्देश पर विधान सभा रामपुर कारखाना के नगर पंचायत के सुभाष चौक पर रविवार को सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई। इसमें 1100 ने सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
पूर्व विधायक गजाला लारी ने राजेश यादव को सदस्यता रसीद देकर किया अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि हार के पीछे जीत सुनिश्चित होती है। ऐसे में कार्यकर्ताओं को हताश नहीं बल्कि साहस के साथ एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत है। अधिक से अधिक सदस्य बनाकर सपा को मजबूत करें। छह माह में प्रदेश सरकार की पोल खुल जाएगी और लोग सपा के कार्य याद करेंगे। सदस्यता अभियान 15 जून तक चलेगा। इस दौरान पूर्व चेयरमैन गनेश यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य धर्मवीर गुप्ता, इस्माईल अंसारी, रिजवान अहमद, भभूति यादव, लतीफ खाँ, विवेक यादव, अखिलेश यादव, आरिफ आदि मौजूद रहे ।