{"_id":"68acaf3bf39c5b103706f904","slug":"sp-strict-in-the-case-of-breaking-the-barrier-co-is-investigating-deoria-news-c-208-1-deo1010-161605-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बैरियर तोड़ने के मामले में एसपी सख्त, सीओ कर रहे जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बैरियर तोड़ने के मामले में एसपी सख्त, सीओ कर रहे जांच
Tue, 26 Aug 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। तस्करी और अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की सख्ती कारगर साबित नहीं हो पा रही है। शनिवार की सुबह रामपुर बुजुर्ग चेकपोस्ट पर पुलिस चेकिंग के दौरान तीन संदिग्ध वाहन बैरियर तोड़कर भाग निकले थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी विक्रांत वीर ने सख्त रुख अपनाते हुए पूरे प्रकरण की जांच भाटपारानी सीओ आदित्य कुमार गौतम को सौंपी है।
जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में पहले एक तेज रफ्तार वाहन पुलिस बैरियर तोड़कर निकल गया। वाहन के ठोकर से बैरियर सड़क के किनारे खड़ी चार पहिया से ठकरा गया था।
वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद पुलिस ने वाहन का पीछा किया और मैरवा तक गई, मगर वाहन चालक पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। इसके तुरंत बाद और दो वाहन बैरियर तोड़ते हुए भाग निकले। गनीमत रही कि उस दौरान कोई पुलिसकर्मी सामने नहीं था।
विज्ञापन
सीओ भाटपाररानी आदित्य कुमार गौतम ने बताया कि वाहनों के नंबर के आधार पर पहचान की जा रही है।
जल्द ही संबंधित तस्करों पर कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संदिग्ध वाहनों से या तो पशु तस्करी हो रही थी या अवैध शराब बिहार ले जाई जा रही थी। थानाध्यक्ष नवीन चौधरी ने बताया कि घटना गंभीर है। तस्करों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा। चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को और अधिक सतर्क रहने और चेकिंग के दौरान अतिरिक्त सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की लगातार कार्रवाई से तस्करों में खौफ पैदा हो गया है।