फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sp reveals cycle yatra on birth anniversary of janeshwar mishra

साइकिल यात्रा निकाली, सरकारी नीतियों का किया विरोध

Thu, 05 Aug 2021 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
sp reveals cycle yatra on birth anniversary of janeshwar mishra
साइकिल यात्रा निकाली, सरकारी नीतियों का किया विरोध
विज्ञापन

देवरिया। समाजवादी चिंतक पूर्व केंद्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र की जयंती पर तहसील मुख्यालयों पर समाजवादी साइकिल यात्रा निकाली गई। सरकार की नीतियों का विरोध किया गया। देवरिया तहसील के कार्यकर्ताओं की साइकिल यात्रा पलक लॉन से निकली। साइकिल यात्रा के प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव रामहरी चौहान ने हरी झंडी दिखाई।
साइकिल यात्रा गायत्री मंदिर, मालवीय रोड, सुभाष चौक, सिविल लाइन होते हुए रुद्रपुर मोड़ पर पहुंची और जनेश्वर मिश्र के चित्र पर पुष्प अर्पित कर केक काटा गया। रामहरी चौहान एडवोकेट ने कहा कि भाजपा सरकार से देश और प्रदेश की जनता नाराज है। लोगों को झूठा सपना दिखाकर सत्ता प्राप्त करने वाली भाजपा सरकार ने जनता को ठगने का काम किया है। नौजवानों की नौकरी छीन ली, व्यापारी वर्ग का धंधा चौपट हो गया है। स्कूल कालेज लगातार बंद कर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष डॉ दिलीप यादव ने कहा कि सभी तहसीलों में सरकार की जनविरोधी नीतियों, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी पुलिस उत्पीड़न, किसान, मजदूर नौजवान तथा महिलाओं के शोषणकारी नीतियों, लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार के विरोध में शानदार समाजवादी जनजागरण साइकिल यात्रा निकाली गई है। संचालन जिला महासचिव मुराद अली बेग ने किया। पूर्व सांसद कनकलता सिंह, पूर्व विधायक गजाला लारी, पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह कुशवाहा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युवजन सभा बृजेश यादव, परवेज आलम, पूर्व चैयरमैन रामप्यारे यादव, तेज प्रकाश जायसवाल, व्यास यादव, पूर्व चैयरमैन अशोक यादव, दशरथ मौर्य, इस्माइल अंसारी, बजरंग बहादुर सिंह, रामनागेंद्र यादव, प्रभुनाथ यादव, रामाधार यादव, वीरेंद्र गुप्ता, मुमताज अली, राजवंशी राजभर, मुनिवर मिश्रा, एनपी यादव, सुदर्शन चौरसिया, जयश्री यादव, युवजन सभा के प्रदेश सचिव धर्मवीर गुप्ता, उमाशंकर यादव, तस्लीम मलिक, उमेश विश्वकर्मा, रामप्रताप चौहान, श्याम बहादुर भारती, अजय यादव, दिव्यांश श्रीवास्तव, रमाशंकर यादव, विजय सेन यादव, सुदामा गोंड जिला पंचायत सदस्य, कमलेश पांडेय, नित्यानंद त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो
सपाइयों ने निकाली साइकिल यात्रा, लगाए सरकार विरोधी नारे
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर बृहस्पतिवार को सपाइयों ने पार्टी के आह्वान पर विधायक प्रतिनिधि अभिषेक उपाध्याय व विधानसभा अध्यक्ष अशोक यादव के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकाली। इस दौरान सरकार विरोधी नारे लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइकिल यात्रा विधायक आवास से आरंभ होकर तहसील मुख्यालय पहुंची। वहां से भाटपाररानी नगर से मालवीय रोड होते हुए रतसिया मोड़, दुर्गा मंदिर रोड, स्टेशन रोड होते बेलपार पंडित, जसूई, पकड़ी बाबू, खामपार, फफेलिया मोड़, छपिया होते हुए भिंगारी पहुंचकर वापस हुई।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मण खरवार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख व्यास यादव, अभिषेक उपाध्याय, अशोक यादव, शहाबुद्दीन, पूर्व चेयरमैन रविंद्र कुशवाहा, अरुण यादव, डॉ. केके मिश्र, बजरंगी राय, नवीन राय, अनिल गुप्ता, अनूप यादव, छेदी यादव, मैनेजर यादव, गणेश जायसवाल, अजय जायसवाल, शिवनाथ यादव, प्रकाश पांडेय, भरत पांडेय, परमिंदर उपाध्याय, राधा यादव प्रधान, शहाबुद्दीन प्रधान, फजले मसूद, जियाउल हक अंसारी, मुकेश यादव, अमित यादव, लड्डन खान सहित सैकड़ों सपाई यात्रा में शामिल हुए।
फोटो
जनेश्वर मिश्र जयंती पर सपा ने निकाली जन जागरूकता साइकिल यात्रा
बरहज। नगर क्षेत्र में जनेश्वर मिश्र की जयंती पर कार्यकर्ताओं ने जन जागरूकता साइकिल यात्रा निकाली। बृहस्पतिवार को नगर सहित बारा दीक्षित आदि जगहों से सपा कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा निकाली। यह यात्रा गांवों के चौराहों, गलियों से होकर तहसील पहुंची। यात्रा में पार्टी का झंडा लिए चल रहे कार्यकर्ता नारा बुलंद कर रहे थे। नेताओं का कहना था कि पूर्व केंद्रीय रेलमंत्री जनेश्वर मिश्र पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं में से एक थे जो छोटे लोहिया के नाम से भी जाने जाते थे। उन्होंने अपने जीवन काल में गरीबों, किसानों, शोषितों और वंचितों के हक की लड़ाई लड़ी थी। इस दौरान पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्त, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरेराम चौधरी, गुंजन यादव, संतोष यादव, विजय रावत, इमामुद्दीन खान, अब्दुल खालिक, राजेश यादव, अजय यादव बहुगुणा, संजय सिंह सोलंकी, अवधेश यादव, गुंजन यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
फोटो समाचार
छोटे लोहिया के सिद्धांतों पर चलने का लिया संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। छोटे लोहिया के नाम से प्रसिद्ध सपा नेता जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा नेताओं ने नगर और क्षेत्र में साइकिल चलाकर उन्हें याद किया। उनके सिद्धांतों पर चलने का लिया संकल्पसतासी इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सपा नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी।
सपा नेताओं ने अलग-अलग जत्थों में साइकिल यात्रा निकाली। पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने नगर में साइकिल चलाई। सपा नेता प्रदीप यादव ने सेमरौना चौराहे पर केक काटकर जनेश्वर मिश्र की जयंति मनाई। अभिषेक यादव सतीश ने पकड़ी बाजार से साइकिल जुलूस निकाला। रामसेवक यादव, रामकेवल यादव, सीताराम यादव, हरेंद्र सिंह त्यागी, ब्रजमोहन यादव, सिकंदर यादव, विजय यादव, रामगोविंद यादव,अमित सोनकर, शिवशंकर यादव, सुभाष चंद मद्धेशिया, जयरतन चौरसिया, अमर सिंह सैथवार, उद्धव नारायण सिंह आदि मौजूद रहें।

जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपाइयों ने निकाली साइकिल यात्रा
फोटो समाचार
....
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। नवलपुर चौराहे से विजय लक्ष्मी गौतम, पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव, पूर्व प्रमुख भीम सिंह, राजित यादव, जैनुल अख्तर, अशोक यादव के नेतृत्व में साइकिल यात्रा शुरू हुई। लार से ओपी यादव, मूसा रजा लारी, राम नरायण यादव, शाकिर अली, मझौली से पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद, सुरेंद्र यादव, महबूब आलम, नुरूद़दीन सिद्वीकी के नेतृत्व में निकली साइकिल यात्रा हरैया होते हुए गांधी चौक पहुंची। जनेश्वर मिश्र के चित्र पर फुल माला चढ़ाने के बाद सभा हुई। पूर्व विधायक सुरेश यादव, पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद, राष्ट्रीय सचिव ओपी यादव, विजय लक्ष्मी गौतम, मुन्ना यादव, चंद्रदेव यादव, लल्लन सिंह, मनोज लारी, शुभ नरायण, कपिलदेव मास्टर, विश्वनाथ प्रसाद, मालवीय प्रसाद निर्मल, रंजना भारती, राम नरायण यादव, अशोक यादव आदि ने संबोधित किया। प्रदीप यादव, धनंजय यादव, सोनू पांडेय, मेहदी हसन, जीसान खान, पंकज श्रीवास्तव, शाहबाज आलम मौजूद रहे। अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष सूरज यादव व संचालन मंजूर आलम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed