फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   SP planted paddy in waterlogged road in Sohanpur

Deoria News: सोहनपुर में सड़क पर जलभराव में सपाइयों ने रोपा धान

Thu, 10 Aug 2023 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
SP planted paddy in waterlogged road in Sohanpur
सोहनपुर में सड़क पर लगे बारिश की पानी में जिलापंचायत सदस्य प्रतिनिधि अभिजीत यादव के नेतृत्व में
खस्ताहाल सड़क पर आवागमन में झेलनी पड़ रही परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। सोहनपुर बाजार स्थित सिकरहटा जाने वाले मार्ग के तिराहे पर सड़क पर स्थित जलभराव में बृहस्पतिवार को सपा के कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अभिजीत यादव के नेतृत्व में धान की रोपाई की। उन्होंने कहा कि सोहनपुर बाजार में पूरी सड़क दोनों पटरियों पर अतिक्रमण होने के चलते जगह-जगह जलभराव से टूटकर गड्ढामय हो गई है। इससे दुकानदार, राहगीर, छात्र-छात्राओं सहित सबको परेशानी झेलनी पड़ रही है।


उन्होंने शासन प्रशासन से कई बार शिकायत की है, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ है। इससे मजबूर होकर शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करने के लिए समाजवादी पार्टी ने यह कदम उठाया है। उन्होंने शासन प्रशासन से इस गड्ढामय सड़क को ठीक कराने की मांग की है। इस दौरान सोनू यादव, मुकेश, गौतम, मुलायम यादव, पप्पू, विकास, ब्रह्मानंद, पवन, सोहन, रोशन, जितेंद्र, विपिन, अनिल ठाकुर, दुर्गेश, प्रेम सागर, शैलेश सिंह, शैलेश यादव, सुमित, छोटू जायसवाल, राजन गुप्ता और प्रजापति विपिन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed