{"_id":"67e5a39b1f6bcae8d8016b19","slug":"sp-mps-effigy-burnt-slogans-raised-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-150268-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सपा सांसद का पुतला फूंका, की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सपा सांसद का पुतला फूंका, की नारेबाजी
Fri, 28 Mar 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर में राणा सांगा पर विवादित बयान को लेकर सपा सांसद का पुतला फूंका
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। सपा सांसद रामजीलाल सुमन के राणा सांगा पर विवादित बयान को लेकर बृहस्पतिवार को नगर में लोग सड़क पर उतर गए। उन्होंने बस स्टेशन चौराहे पर विरोध प्रदर्शन कर सपा सांसद का पुतला जलाया। उन्होंने सांसद को सदन की सदस्यता से बर्खास्त करने की मांग की।
बस स्टेशन पर जुटे लोगों ने कहा कि देश की एकता और अखंडता के प्रतीक राणा सांगा का गौरवशाली इतिहास लोगों को बताने के बजाय देश में अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उनके बारे में असहनीय टिप्पणी से देश में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सपा लगातार देश की मर्यादा के लिए जान देने वालों का अपमान कर रही है।
ऐसे लोगों को कभी माफ नहीं किया जाएगा। ऐसे बयान से जातिवादी हिंसा को बल मिलता है। इस दौरान छात्र नेता शुभम सिंह, मिथिलेश सिंह, आयुष सिंह, करन सिंह, चंदन सिंह, महेश गुप्ता, धनंजय सिंह, संजीव सिंह, दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।