फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sp leader protest new bill

मांगों को लेकर सड़क पर उतरे सपाई

Mon, 21 Sep 2020 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
sp leader protest new bill
मांगों को लेकर सड़क पर उतरे सपाई
विज्ञापन

देवरिया। अपनी मांगों को लेकर सोमवार को देवरिया सदर, रूद्रपुर, बरहज, भाटपाररानी और सलेमपुर में सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और तहसीलों पर धरना दिया। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा।
बांस देवरिया स्थित जिला पार्टी कार्यालय पर देवरिया तहसील के सभी नेता एवं कार्यकर्ता इकट्ठा हुए और जिला अध्यक्ष डॉ. दिलीप यादव के नेतृत्व में जुलूस निकालकर जिला पार्टी कार्यालय से कचहरी रोड, सिविल लाइंस, नगर पालिका होते हुए तहसील पर पहुंचकर अपर जिला अधिकारी प्रशासन तहसील के गेट पर आकर प्रदर्शन किया और 11 सूत्री ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसान विरोधी बिल वापस लिए जाने, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि, बाढ़ से नष्ट फसलों के लिए किसानों की क्षतिपूर्ति का तत्काल प्रबंध, गन्ना किसानों का बकाया और नियमानुसार देय ब्याज का भुगतान करने, गौरीबाजार चीनी मिल पर गन्ना किसानों एवं मजदूरो का पुराना बकाया का भुगतान करने, बिजली की दरों में बेतहाशा वृद्धि रोके जाने, बुनकरों को फ्लैट रेट पर बिजली देने, बकाया वसूली कोरोना संकट काल में रोके जाने, फर्जी एनकाउंटर बंद करने, छात्रों की पांच महीने लॉकडाउन की अवधि की फीस माफ करने आदि मांग की गई।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व सांसद कनकलाता सिंह, एमएलसी रामसुंदर दास निषाद, पूर्व जिला अध्यक्ष बाबूलाल यादव, पूर्व एमएलसी जेपी जायसवाल, रमाकांत राव, विजय प्रताप यादव, बृजेश यादव, मोहम्मद इस्माइल अंसारी, हृदय नारायण जायसवाल, अशोक सिंह कुशवाहा, तेज प्रकाश जायसवाल, मोहन गुप्ता, व्यास यादव, उमेश नारायण शाही, रामप्रकाश यादव, डॉ.लतीफ, प्रभुनाथ, परवेज आलम, मुराद अली बेग, रामअधार यादव, रामाशंकर यादव, मंजूर हसन, शंकर यादव, रामानंद यादव, मुकुल सिंह, उमाशंकर यादव, बांकेलाल यादव, तस्लीम मलिक, दशरथ मौर्य, प्रमोद यादव, शोभा यादव, अशोक मौर्या आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलेमपुर प्रतिनिधि के अनुसार तहसील क्षेत्र के सपा कार्यकर्ता सोमवार सुबह दस बजे डाकबंगला पहुंचे। वहां एक बैठक कर सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। जुलूस कोतवाली, सोहनाग मोड़, गांधी चौक होते हुए तहसील पहुंचा। जहां तहसील गेट पर पूर्व विधायक सुरेश यादव के नेतृत्व में धरना दिया और ज्ञापन एसडीएम ओम प्रकाश बरनवाल को सौंपा। पूर्व विधायक सुरेश यादव ने कहा कि प्रदेश में इन दिनों अराजकता का माहौल है। इस दौरान पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव, मनबोध प्रसाद, ओपी यादव, विजय लक्ष्मी गौतम, मनीष सिंह, पंकज श्रीवास्तव, हरेराम यादव, सूरज यादव, राम प्रकाश यादव मुन्ना, मेराज अब्दुल्ला, शहवाज, ध्रुव गुप्ता, आलोक यादव, दीपक प्रधान, मालवीय प्रसाद निर्मल, रूपेश सिंह, राजित यादव, बाबूलाल यादव, मनोज लारी, सोनू पांडेय, अरूण यादव आदि मौजूद रहे।
भाटपाररानी प्रतिनिधि के अनुसार सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तहसील मुख्यालय पहुंचकर ज्ञापन एसडीएम भाटपार रानी ध्रुव कुमार शुक्ला को सौंपा। इस दौरान विधायक डॉ. आशुतोष उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण कोरोना का संकट बढ़ा है। इस मौके पर व्यास यादव, अशोक यादव, श्यामदेव यादव, राजेंद्र मिश्र, अनिल यादव, मोहम्मद तुफैल, अभिषेक उपाध्याय, शक्ति उपाध्याय, अरविंद सहाय, रामबली यादव, एसके पाठक, कमलेश यादव, इफ्तिखारअहमद वारसी, मनोज राय, मोनू सिंह, बजरंगी राय, फजले मसूद, अनिल गुप्ता, अमित यादव, लोकेश यादव, अरुण यादव, प्रेम सागर यादव, केके मिश्रा, शहाबुद्दीन, अनिल सिंह तोमर, केके कुशवाहा, मुर्तजा अंसारी आदि उपस्थित थे।
चार खेमे में बंटे नजर आए सपाई
रुद्रपुर (देवरिया)। सपा के प्रदेश और केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में सोमवार को प्रदर्शन के दौरान रुद्रपुर में सपाई चार खेमे में बंटे नजर आए। एसडीएम को ज्ञापन सौंपने लिए उनके बीच धक्का-मुक्की होने लगी।
तहसील मुख्यालय पर एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय को चार खेेमे में बंटे सपाइयों का ज्ञापन लेने में कई बार चेंबर छोड़कर आना पड़ा। सपा के रुद्रपुर विधानसभा अध्यक्ष रामसेवक के यादव और पूर्व विधायक मुक्तिनाथ यादव के पुत्र अभिषेक यादव के साथ सपाई तहसील पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। इसी दौरान पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए। सपा नेता प्रदीप यादव अपना जत्था लेकर तहसील मुख्यालय पहुंचे। एसडीएम को ज्ञापन देने और फोटो खिंचवाने में लोग दूसरे के ऊपर चढ़ने लगे। हर खेमा अलग-अलग ज्ञापन तैयार कर पहले ज्ञापन सौंपने की तेजी दिखाने लगा। इसके बाद मदनपुर क्षेत्र से सपा नेता साधू यादव का गुट प्रदर्शन करने तहसील मुख्यालय पहुंचा। प्रदर्शन करने वालों में सुभाष चंद मद्देशिया, चंद्रिका निषाद, अशोक कृष्णयादव, धर्मपाल सिंह, विजय यादव, रामकांत निषाद, सिकंदर यादव, पंकज पांडेय, जयरतन चौरसिया, अमर सिंह सैथवार, रामकेवल यादव आदि रहे।
सपा कार्यकर्ताओं ने रेलमार्ग किया जाम
बरहज (देवरिया)। नगर में सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्वी ढाला पर रेलमार्ग जाम करने के साथ जगह-जगह विरोध-प्रदर्शन किया। सभी ने तहसील पर पहुंच एसडीएम सुनील कुमार सिंह को ज्ञापन दिया। हालांकि कार्यकर्ता गेट फांदकर परिसर में दाखिल होना चाहे, लेकिन भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात होने के कारण उनके मंसूबे सफल नहीं हो सके।
सपा नेता पीडी तिवारी और विजय रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। तहसील के निकट दुर्गा मंदिर परिसर और लवरछी बाइपास स्थित पूर्वी ढाले पर कार्यकर्ताओं ने रेल ट्रैक पर बैठकर धरना देते हुए सभा की। भीड़ को आता देख तहसील गेट पर तैनात पुलिस बल ने गेट बंद कर दिया। मुख्यालय में दाखिल होने को लेकर कार्यकर्ताओं और पुलिस में नोकझोंक भी हुई। गेट पर ही एसडीएम, सीओ दिनेश सिंह यादव, नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह ने ज्ञापन लेकर सभी को समझा बुझाकर वापस कर दिया।
इस मौके पर पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव, पूर्व पालिकाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्त, गेनालाल यादव, संजय पासवान, संतोष यादव, बाबूराम निषाद, मलखान निषाद, अजय बहुगुणा, इमामुद्दीन, विकास यादव, अंबिका यादव, अतुल कुमार, जयरामम यादव, राजन गुप्ता, रामविलास प्रजापति, अनिल गोस्वामी, धीरेंद्र यादव, रीतेश यादव, राजेश यादव, गजानंद विश्वकर्मा, पप्पू यादव, अवधेश चौधरी, मोतीचंद, पारसनाथ यादव आदि उपस्थित थे।

बैलगाड़ी से आए इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष
रुद्रपुर (देवरिया)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष अवनीश यादव ने भी रुद्रपुर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सपा नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश व्यापी प्रदर्शन के दौरान वह काफी आकर्षक ढंग से बैलगाड़ी पर सवार होकर आए। इस दौरान उन्होंने कहा कि युवा और किसान विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सपाइयों ने कमर कस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed