फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   SP inspected the rehearsal of the passing out parade.

Deoria News: पासिंग आउट परेड के रिहर्सल का एसपी ने किया निरीक्षण

Sat, 25 Apr 2026 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 25 Apr 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
SP inspected the rehearsal of the passing out parade.
देवरिया। रिजर्व पुलिस लाइंस के परेड ग्राउंड में 26 अप्रैल को होने वाली पासिंग आउट परेड की तैयारियां जोरों पर हैं। इसको लेकर शुक्रवार को रिहर्सल परेड का आयोजन किया गया, जिसका पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

साथ ही उन्होंने टोलीवार मार्च पास्ट का अवलोकन किया। महिला रिक्रूट आरक्षियों के उत्कृष्ट टर्नआउट, अनुशासन और कदमताल के बेहतरीन समन्वय की सराहना करते हुए उन्होंने इसे उच्च स्तरीय प्रशिक्षण का परिणाम बताया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एसपी अभिजीत आर शंकर ने रिक्रूट महिला आरक्षियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण के दौरान सीखे गए आत्मरक्षा कौशल, कानून की जानकारी और अनुशासन को अब व्यवहारिक जीवन में उतारने का समय आ गया है। साथ ही बताया कि साइबर अपराधों और डिजिटल चुनौतियों से निपटने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एसपी ने संबंधित अधिकारियों को मुख्य समारोह की तैयारियां समय से पूरी करने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने सहित सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इस दाैरान अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनन्द कुमार पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह, सीओ सलेमुपर व लाइन मनोज कुमार, सीओ सिटी संजय रेड्डी सहित अन्य क्षेत्राधिकारी और पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed