{"_id":"67bb72cb2170736eeb081f84","slug":"sp-inspected-the-control-room-of-board-exam-deoria-news-c-208-1-deo1004-147818-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: एसपी ने बोर्ड परीक्षा के कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: एसपी ने बोर्ड परीक्षा के कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण
Mon, 24 Feb 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। यूपी बोर्ड परीक्षा के सफल एवं नकलविहीन संचालन के लिए जनपद स्तर पर की जा रही तैयारियों की समीक्षा के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा प्रबंधन व सीसीटीवी कैमरों की गहन समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कंट्रोल रूम में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जानकारी प्राप्त की और कंट्रोल रूम के संचालन की बारीकियों को समझा। उन्होंने निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों की सतत मानीटरिंग के लिए कंट्रोल रूम को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कंट्रोल रूम हर दिन 24 घंटे सक्रिय रहेगा और परीक्षा अवधि के दौरान किसी भी समस्या की सूचना तत्काल प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।