फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sp got firing at rkmbhaktas : nadda

सपा ने रामभक्तों पर चलवाई थी गोली : जेपी नड्डा

Tue, 22 Feb 2022 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
sp got firing at rkmbhaktas : nadda
सपा ने रामभक्तों पर चलवाई थी गोली : जेपी नड्डा
विज्ञापन

रुद्रपुर(देवरिया)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा ने मंगलवार को सपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने यूपी में रामभक्तों पर गोली चलवाई थी। अयोध्या का मामला कांग्रेस ने जानबूझ कर लटकाए रखा। पीएम मोदी के नेतृत्व में एक देश, एक झंडा और एक संविधान की तर्ज पर काम हुआ है। अनुच्छेद 370 को धराशायी कर दिया गया। अब लोग खुलकर दिवाली और होली का त्योहार मना रहे हैं। योगी के शासन में मथुरा, काशी और कुंभ स्नान भव्य हुआ है।
वह मंगलवार को रुद्रपुर के सतासी इंटर कॉलेज में भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश निषाद के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने यूपी में गुंडों-माफिया को समाप्त किया है। सपा सरकार में माफिया रहे लोग योगी शासन में जेल में गुल्ली-डंडा खेल रहे हैं। आजम खान, मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद जैसे लोग जेल में बंद हैं। भाजपा सरकार में दंगों पर पूर्ण रूप से रोक लग गई। सपा संविधान की शपथ लेकर आतंकियों का रक्षा करती रही। कैराना और मुजफ्फरनगर से लोग पलायन कर गए थे, योगी सरकार में वह वापस आए। उन्होंने पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर आजमगढ़ और बिहार से पकड़े गए आतंकियों के मुकदमे वापस कराने का आरोप लगाते हुए कहा कि माफिया के लिए अखिलेश यादव आंख पर पट्टी बांध रखे थे। अब वह यूपी पुलिस का मनोबल तोड़ रहे हैं और गुंडों का मन बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

मोदी और योगी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां गिनाते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यूपी शिक्षा और सड़क के मामले में सुदृढ़ हुआ है। मेडिकल कॉलेज खुलने से लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। मोदी राज में दलित, शोषित को मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया गया है। 13वीं शताब्दी के काले कानून तीन तलाक समाप्त होने से मुस्लिम महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। किसान सम्मान निधि से किसानों की स्थिति में सुधार हुआ है। किसानों को अब सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली मिलेगी। यूपी में 24 घंटे बिजली देकर मोदी ने 56 इंच के सीने का हौसला दिखाया है। एक साल में साठ लाख युवाओं को नौकरी दी जाएगी। होली और दिवाली में महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस मिलेगी। लड़कियों को स्कूटी और युवाओं को लैपटॉप दिए जाएंगे। कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पंजाब के सीएम यूपी और बिहार वालों को घुसने नहीं देने की बात बोलते हैं और प्रियंका गांधी यूपी में प्रचार कर रही हैं। सभा को अरविंद मेनन, डॉ. अंतर्यामी सिंह, महंथ सिंह, ऊषा पासवान, संगमधर दूबे आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी में पांच खुलेंगे एंटी टेररिस्ट कमांडो सेंटर
रुद्रपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चुनावी सभा के दौरान आतंक, दंगा, सपा और मोदी-योगी सरकार की योजनाओं को फ्रंट पर रखा। उन्होंने यूपी में पांच जिलों में एंटर टेररिस्ट कमांडों सेंटर खोले जाने को कहा। कहा कि देवबंद, मेरठ, रामपुर, बहराइच और आजमगढ़ में एंटी टेररिस्ट कमांडो सेंटर खोला जाएगा।

शहीद संतोष को दी श्रद्धांजलि
रुद्रपुर। जम्मू कश्मीर में शहीद हुए टड़वा गांव के संतोष यादव को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंच पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने मंच पर शहीद के चित्र पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि देश शहीद की कुर्बानी को याद रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed