{"_id":"67be1d2dade7b50f610a9416","slug":"sp-enraged-over-mulayams-comments-demonstrated-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-147975-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मुलायम पर टिप्पणी से उबले सपाई, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मुलायम पर टिप्पणी से उबले सपाई, किया प्रदर्शन
Wed, 26 Feb 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। समाजवादी पार्टी के युवा फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शहर के सुभाष चौक पर सपा संस्थापक स्व.मुलायम सिंह यादव पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की टिप्पणी पर नाराजगी जताई है। उन्होंने इसे अमर्यादित बताते हुए उनसे तत्काल इस्तीफा देने की मांग की।
समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि नेताजी पर बृजेश पाठक की ओर से की गई टिप्पणी बेहद निंदनीय है। भाजपा पीडीए के महापुरुषों का अपमान कर रही है। जिलाध्यक्ष मनोज यादव, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव, यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष खुर्शीद आलम अंसारी, बलवंत पहलवान, सूरज यादव आदि मौजूद रहे।