फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sp

प्रदेश में है सत्ता विरोधी लहर : रामाश्रय

Mon, 27 Sep 2021 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
sp
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री रामाश्रय विश्वकर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा के विरोध में माहौल है। इस सरकार में सबका जीना मुहाल हुआ है। बुनियादी चीजों एवं आवश्यक सामानों के दाम इतने बढ़ गए हैं कि आम से लेकर खास वर्ग तक परेशान है। लोकतंत्र में सरकार के खिलाफ आवाज उठाना भी गुनाह हो गया है। गौरीबाजार में एक मंत्री के पुत्र ने सरेआम गुंडई का प्रदर्शन किया। सपा इस घटना की जबरदस्त निंदा करती है।

वे सोमवार को बांस देवरिया स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि गौरीबाजार में घटी घटना यह बता रही है कि भाजपा सरकार में अधिकारी से लेकर कर्मचारी व आमजन अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। शासन व प्रशासन ने इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो सपा इसके खिलाफ आंदोलन करेगी। पूरे प्रदेश में विपक्ष के रुप में सपा की सरकार का विरोध मजबूती से कर रही है। इसके बदले कार्यकर्ताओं पर मुकदमे लादे जा रहे हैं। आने वाले समय में सपा प्रदेश में सबसे मजबूत विकल्प होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed