फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Sonam and Aniket top the 400 meter race

Deoria News: चार सौ मीटर दौड़ में सोनम व अनिकेत अव्वल

Wed, 05 Mar 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 05 Mar 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Sonam and Aniket top the 400 meter race
- नगर के स्वामी देवानंद पीजी काॅलेज मठ लार में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का पहला दिन
विज्ञापन

लार। स्वामी देवानंद पीजी कॉलेज मठ लार में मंगलवार को दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 400 मीटर दौड़ में महिला वर्ग में प्रथम स्थान सोनम यादव और पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान अनिकेत कुमार रहे।

200 मीटर दौड़ महिला वर्ग में प्रथम स्थान रेनू यादव, द्वितीय स्थान सरिता यादव व तृतीय स्थान अमृता कुमारी ने प्राप्त किया। पुरुष वर्ग 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान विशाल कुमार साहनी,द्वितीय स्थान ऋषभ वर्मा तथा तृतीय स्थान सूरज कुमार यादव ने प्राप्त किया। गोला क्षेपण महिला वर्ग में प्रथम स्थान सुनीता कुशवाहा द्वितीय स्थान अमृता कुमारी व तृतीय स्थान खुशी गोंड़ ने हासिल किया। पुरुष वर्ग प्रथम स्थान आयुष गोड़ द्वितीय स्थान विशाल कुमार साहनी व तृतीय स्थान पर अमरीश गुप्ता रहे। लंबी कूद महिला वर्ग में प्रथम स्थान सोनम यादव द्वितीय स्थान खुशबू कुशवाहा तृतीय स्थान सौम्या तिवारी। पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान अनिकेत कुमार द्वितीय स्थान अनुराग कुशवाहा तथा तृतीय स्थान पर अमन तिवारी रहे। इस दौरान प्राचार्य डॉ ब्रह्मानंद सिंह, प्राध्यापक प्रोफेसर संजय राय, प्रोफेसर गिरीश चंद्र पाण्डेय, प्रोफेसर प्रमोद सिंह कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed