फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   son died in accident mother by heart attack

देवरिया: पुत्र की मौत सुनकर मां को पड़ा दिल का दौरा, मौत

Sat, 24 Sep 2022 11:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 24 Sep 2022 11:22 AM IST
सार

तरकुलवा थाना क्षेत्र के चंदन पांडेय (22) पुत्र छोटे पांडेय मुंबई में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करते थे तथा कोलकाता में पिता रेलवे में कर्मचारी में हैं, जो अपनी पत्नी कौशल्या देवी के साथ रहकर ड्यूटी करते हैं। बुधवार की रात में कंपनी से घर लौटते समय चंदन ट्रक की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के कुछ देर बाद मौत हो गई।

विज्ञापन
son died in accident mother by heart attack
चंदन पांडेय की फाइल फोटो - फोटो : DEORIA

विस्तार

पुत्र की मुंबई में बुधवार की रात मार्ग दुर्घटना में मौत की जानकारी होने पर मां को दिल का दौरा पड़ गया। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुत्र का अंतिम संस्कार मुंबई में तो मां का अंतिम संस्कार कोलकाता में किया गया। बृहस्पतिवार की रात गांव पहुंचने पर ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो सभी की आंखें गमगीन हो गई थीं।

विज्ञापन


तरकुलवा थाना क्षेत्र के चंदन पांडेय (22) पुत्र छोटे पांडेय मुंबई में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करते थे तथा कोलकाता में पिता रेलवे में कर्मचारी में हैं, जो अपनी पत्नी कौशल्या देवी के साथ रहकर ड्यूटी करते हैं। बुधवार की रात में कंपनी से घर लौटते समय चंदन ट्रक की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के कुछ देर बाद मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने पास में रखे पहचान पत्र से परिजनों को इसकी जानकारी दी। मौत की खबर मिलने पर मां कौशल्या देवी को दिल का दौरा पड़ गया और अस्पताल में उनकी भी मौत हो गई। एक ही रात घर में मां और पुत्र की मौत से परिजनों पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, चंदन का मुंबई में तो कौशल्या देवी का अंतिम संस्कार कोलकाता में करने के बाद परिजन जब गांव पहुंचे तो ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। छोटे पांडेय को दो पुत्र व पांच पुत्रियां हैं। इनमें दो पुत्रों और पुत्रियों की शादी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed