फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Some faces smile and some wither

Deoria News: बदले समीकरण से कुछ के चेहरे मुस्कुराए तो कुछ के मुरझाए

Sat, 01 Apr 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 01 Apr 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Some faces smile and some wither
निकाय चुनाव के आरक्षण ने बदल दी तस्वीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। निकाय चुनाव के अध्यक्ष और सभासदों के आरक्षण की तस्वीर ने राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल दिया है। आरक्षण का बदलाव होते ही अनंतिम सूची भी जारी कर दी गई है। पूर्व के आरक्षण में बदलाव का असर भी देखने को मिल रहा है।
जनपद में 17 निकायों में से 12 निकायों का आरक्षण बदला है। इससे जिले में शहर की राजनीति ने एक बार फिर सरगर्मी बढ़ा दी है। दावेदार अपना टिकट पक्का करने के लिए राजनीतिक दलों का चक्कर लगा रहे हैं। शुक्रवार को सभासद पद का आरक्षण आने के बाद कई ऐसे दावेदारों को निराश होना पड़ा, जो अपने वार्ड से चुनावी मैदान में उतरने को बेताब थे, लेकिन उनकी सीट आरक्षण में चली गई। सूत्रों की बातों पर गौर किया जाए तो सभी राजनीतिक दल अब आरक्षण के हिसाब से दावेदारों का कद आंक रहे हैं। सबसे अधिक दावेदारी भाजपा और समाजवादी पार्टी में है। दोनों दल ऐसे प्रत्याशी की तलाश में हैं, जो चुनावी वैतरणी पार कर पार्टी का झंडा बुलंद कर सकें।
विज्ञापन

-------------
दिसंबर में ये था आरक्षण
देवरिया। दिसंबर माह में घोषित आरक्षण पर गौर किया जाए तो आठ सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई थीं। इसमें देवरिया नगर पालिका महिला के लिए आरक्षित थी, जबकि बरहज नगर पालिका पिछड़ा वर्ग महिला के लिए था। नगर पंचायत बैतलापुर पिछड़ा वर्ग महिला, पथरदेवा, हेतिमपुर, मझौलीराज, बरियारपुर, गौरीबाजार महिला, लार, मदनपुर, तरकुलवा, सलेमपुर, रुद्रपुर, भटनी, रामपुर कारखाना, भाटपाररानी अनारक्षित था, जबकि भलुअनी अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
छह नई नगर पंचायतों के वोटर पहली बार चुनेंगे अध्यक्ष
देवरिया। जनपद में इस बार छह नई नगर पंचायतें बनी हैं। इसमें हेतिमपुर, तरकुुलवा, पथरदेवा, बैतालपुर, मदनपुर, भलुअनी है। इन निकायों में शामिल सभी गांवों को वार्ड के रूप में बना दिया गया है। यह वोटर शहरी हो गए हैं। आने वाले दिनों में शहर की सरकार चुनेंगे। इसी तरह नगर पालिका परिषद देवरिया में 23 गांव और बरहज में शामिल आठ गांवों के मतदाता भी नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। अपने वार्ड का सभासद भी चुनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed