फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Solve problems, don't harass victims

Deoria News: समस्याओं का करें निस्तारण, पीड़ितों को न करें परेशान

Sun, 24 Nov 2024 04:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 24 Nov 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
Solve problems, don't harass victims
संवाद न्यूज एजेंसी देवरिया/गौरी बाजार। समाधान दिवस पर गौरी बाजार थाना परिसर पहुंचे जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्यायें सुनीं। कुल आए दस 12 मामलों में से चार का डीएम दिव्या मित्तल ने मौके पर ही निस्तारण करा दिया। अन्य के निस्तारण के लिए जांच टीम गठित कर जल्द से जल्द निस्तारण का निर्देश दिया। ज्यादातर मामले राजस्व से संबंधित रहे।
विज्ञापन

डीएम ने उपस्थित लेखपालों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि ज्यादातर मामलों में विवाद का कारण जमीन-जायदाद होता है। राजस्व के मामलों में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाय।किसी पीड़ित को परेशान ना किया जाए।गरीब व असहाय लोगों की मदद प्राथमिकता पर रखी जाए। उन्हें बेवजह ना दौड़ाया जाए। उन्होंने कहा कि अगर इस तरह की शिकायत मिली तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कारवाई सुनिश्चित की जाएगी। बैतालपुर के धतुरा खास व लंगड़ी चौराहा निवासी फागू के जमीन संबंधित मामले सहित चार राजस्व के मामले का निस्तारण मौके पर किया गया।जबकि अन्य आठ मामले के निस्तारण के लिए टीम का गठन कर तय समय सीमा के अंदर निस्तारण का निर्देश डीएम द्वारा दिया गया। पुलिस कप्तान डा.संकल्प शर्मा ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि राजस्व कर्मियों के साथ सामंजस्य बैठाते हुए जमीन विवाद का शीघ्र निस्तारण किया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed