फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   solution day in deoria

चार घंटे की सुनवाई में एक भी मामले का निस्तारण नहीं

Tue, 15 Sep 2020 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
solution day in deoria
चार घंटे की सुनवाई में एक भी मामले का निस्तारण नहीं
विज्ञापन

भाटपाररानी/ देवरिया। महामारी के कारण तकरीबन छह माह बाद मंगलवार को भाटपाररानी तहसील में डीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें 79 लोग फरियाद लेकर पहुंचे, लेकिन एक भी मामले का निस्तारण नहीं हुआ। समस्याओं का समाधान नहीं होने पर लोग निराश होकर लौट गए।
डीएम अमित किशोर ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की शिकायतों के निस्तारण में देरी न की जाए। अगले मंगलवार से जिला स्तरीय समाधान दिवस से सभी विभागों का अलग काउंटर लेगा, जहां उस विभाग से जुड़ी शिकायतें सुनी जाएंगी और निस्तारण किया जाएगा। लंबित मामलों के निस्तारण का निर्देश दिया। भाटपाररानी मझौली मार्ग की दुर्दशा पर पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन अशोक कुमार पर नाराजगी जताई। क्षतिग्रस्त सड़क का निरीक्षण कर शाम तक रिपोर्ट मांगा।
विज्ञापन

इस दौरान सर्वाधिक शिकायत राजस्व विभाग से आई। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने थानेदारों से कहा कि थानों पर आने वाले फरियादियों की बात सुने और उसका समाधान कराए। लापरवाही ठीक नहीं है। कोरोना के चलते संपूर्ण समाधान दिवस पर बिना मास्क के किसी फरियादी को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा था। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुमित यादव, एसडीएम ध्रुव कुमार शुक्ला, सीओ पंचम लाल, तहसीलदार अश्वनी कुमार, नायब तहसीलदार करण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्यूआरटी टीम करेगी निस्तारण
अगले समाधान दिवस से क्यूआरटी का गठन किया जाएगा। इसमें राजस्व अधिकारी, पुलिस के दस कर्मचारी रहेंगे। निस्तारण स्थल पर इस टीम के साथ जिला स्तर के एक अधिकारी को भेजा जाएगा।
चार मामलों का हुआ निस्तारण
सदर तहसील में एसडीएम सौरभ सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 25 लोगों की शिकायत सुुनी गईं। इसमें राजस्व के चार मामलों का निस्तारण किया गया। इस दौरान सीओ निष्ठा उपाध्याय, तहसीलदार आनंद कुमार, नायब तहसीलदार धर्मवीर कुमार आदि मौजूद रहे।
35 मामलों में से एक का हुआ निस्तारण
बरहज में एसडीएम सुनील कुमार सिंह अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर 35 मामले आए। राजस्व के एक मामले का मौके पर निस्तारण किया गया। राजस्व और पुलिस के अधिक मामले आए। एडीएम प्रशासन उमेश कुमार मंगला भी मौजूद रहे। कपरवार गांव के देवेश सिंह ने राजस्व कर्मियों पर वरासत में हीलाहवाली करने, करौंदी के सदावृक्ष चौहान पट्टे की जमीन पर कब्जा दिलाने, भीखमपुरा की गोदावरी देवी वसीयत में नाम न चढ़ाए जाने, मानू बरवां के सुरेंद्र ने पोखरी से अवैध कब्जा खाली कराने की शिकायत की। इस दौरान तहसीलदार वंशराज राम, सीओ दिनेश सिंह यादव, नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह, कमलाकांत भाष्कर, इंस्पेक्टर अनिल पांडेय आदि मौजूद रहे।

49 मामले आए, सात का निस्तारण
सलेमपुर में एसडीएम दफ्तर के सामने टेंट में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एसडीएम ओमप्रकाश बरनवाल ने लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान कुल 49 शिकायतें आईं। जिसमें सर्वाधिक राजस्व के 28 शिकायतों में 7 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इसके अलावा पुलिस के 10, पूर्ति के 2, विकास के 3, नगर पंचायत के 4, विद्युत व वन के एक-एक शिकाय आई। इस दौरान तहसीलदार सतीश चंद्र, नायब तहसीलदार धर्मबीर सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed