फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   soldier killed in accident

हादसे में असम राइफल्स के जवान की मौत

Mon, 23 Nov 2015 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Mon, 23 Nov 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
रिश्तेदार के साथ बाइक से ससुराल जा रहे असम राइफल्स के जवान की सड़क हादसे
विज्ञापन
में मौत हो गई। उसका रिश्तेदार घायल हो गया। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। यह हादसा खुखुंदू इलाके में रविवार की देर शाम को हुआ, जहां चारपहिया ने जवान के बाइक में टक्कर मार दी थी। परिवारवालों के मुताबिक, उसने कमांडो की ट्रेनिंग ली थी। वह हाल ही में दिवाली की छुट्टी लेकर घर आया था।


भटनी, नोनापार निवासी अविनाश चंद कुशवाहा (35) पुत्र जयप्रकाश असम राइफल्स में त्रिपुरा के राधानगर में तैनात थे। वह दिवाली में अवकाश लेकर घर आए थे। उनकी ससुराल के लोग शहर के देवरिया खास में रहते हैं। रविवार की शाम अपने रिश्तेदार बालेपुर निवासी अनूप के साथ वह बाइक से ससुराल आ रहे थे।

खुखुंदू थानाक्षेत्र के मुंडेरा और परसिया मिश्र गांव के बीच चारपहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में जवान अविनाश चंद और अनूप घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जवान की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


 हादसे की जानकारी होने पर परिवार के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और हादसे की सूचना त्रिपुरा यूनिट को दी। सेना के उच्चाधिकारियों से वार्ता के बाद जवान के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई गई। शहर कोतवाल गोपाल त्रिपाठी ने कहा कि हादसे में मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed