फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   soil card diwas

16 गांवों में मनेगा मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिवस

Sat, 15 Feb 2020 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
soil card diwas
जिले के 16 गांवों में मनाया जाएगा मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिवस
विज्ञापन

कृषि विभाग लगाएगा मेला, दी जाएगी योजनाओं की जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कृषि विभाग 19 फरवरी को मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिवस मनाएगा। जिले के चयनित 16 गांवों में कैंप लगाकार किसानों को मृदा परीक्षण का महत्व और नमूने की जांच किया जाएगा। किसानों को योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
कृषि उप निदेशक डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि फसलों से बेहतर उपज लेने के लिए खेतों की मिट्टी की सेहत जांच जरूरी है। किसान इसको लेकर गंभीर हों। सरकार की ओर से 19 फरवरी को मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिवस मनाया जाएगा। जिले के सोनखरिका, करजहां, इजरही, बालकुंआ, रामपुर शुक्ल, महुआपाटन, किशुनपाली, मंगराईच, बंदीबाबू, बतरौली, धमौली, अजना, मुुजरीबुजुर्ग, देवड़ी, सतुआभार, अरईपार, जोगम गांव को चयनित किया गया है। इन गांवों में किसान मेला लगाया जाएगा और किसानों को कृषि से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। कृषि वैज्ञानिकों की ड्यूटी इसके लिए लगाई गई है। मृदा परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर कृषि वैज्ञानिक किसानों को उर्वरक, रसायन व सूक्ष्म पोषकतत्वों के प्रयोग की जानकारी देंगे। इसके लिए तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

---------------------
अगस्तपार में किसानों से भरवाया सहमति पत्र
देवरिया। सदर ब्लॉक के अगस्तपार गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जन जागकरण अभियान शनिवार को चलाया। कांग्रेस नेताओं ने किसानों से सहमति पत्र भरवाया और किसानों के लिए संघर्ष की बात कही। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ भाजपा अन्याय कर रही है। किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने का सिर्फ दिखावा कर रही है। किसानों के लिए कांग्रेस संघर्ष करेगी। इस दौरान धर्मेंद्र कुमार पांडेय, उत्तेज नरायण मिश्र, झारखंडे शुक्ल, विजय शंकर मिश्र, धीरज तिवारी, प्रमोद तिवारी, गंगा सागर प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed