{"_id":"69d69b0efc1c4985b10af56d","slug":"sogs-help-sought-to-solve-the-mystery-of-the-youths-murder-deoria-news-c-208-1-deo1011-178956-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: युवक की हत्या का राज खोलने को मांगी एसओजी की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: युवक की हत्या का राज खोलने को मांगी एसओजी की मदद
विज्ञापन
पैकौली। सुरौली थाना क्षेत्र में बीते 29 मार्च को मिले उन्नाव के युवक के शव के मामले का खुलासा करने के लिए स्थानीय पुलिस के अलावा एसओजी की भी मदद ली जा रही है। पुलिस ने चार संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है।
एक युवक को एसओजी टीम ने देवरिया कस्बे से उठाकर पूछताछ की है। जल्द ही इस मामले का खुलासा हो सकता है। उन्नाव जिले का रहने वाला रवि प्रकाश यादव एक ठेकेदार के जरिए सोनूघाट स्थित केला के गोदाम में बतौर मजदूरी करने लगा था। उसकी पत्नी गर्भवती है और मई में बच्चे को जन्म देने वाली है। पत्नी की देखभाल के लिए रवि ने घर जाने की छुट्टी मांगी थी।
28 मार्च को वह गोदाम मालिक से अपना हिसाब किताब कराकर उन्नाव जाने के लिए निकला था। अगले दिन 29 मार्च को उसका शव सुरौली थाना क्षेत्र के भट्टजमुआंव पुलिया के पास गेहूं के खेत में मिला था। एसपी संजीव सुमन ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।