{"_id":"5f7220888ebc3e9b765b6230","slug":"sog-team-shot-down-criminal-s-car-deoria-news-gkp36730932","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोकने पर न रुके तो बदमाशों की कार में मारी गोली, चार हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोकने पर न रुके तो बदमाशों की कार में मारी गोली, चार हिरासत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोकने पर न रुके तो बदमाशों की कार में मारी गोली, चार हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। शहर के कोआपरेटिव चौराहे पर सोमवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे गोरखपुर की ओर से आ रहे एक कार सवार के पीछे चल रही एसओजी टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया। नहीं रुकने पर पुलिस ने आगे के दोनों पहिये और पीछे के एक पहिये में गोली मार दी। दिनदहाड़े गोली चलने से गोरखपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई। अभी लोग कुछ समझ पाते, पुलिस ने वाहन का शीशा रॉड से तोड़कर कार में सवार चार लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंची। जहां पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। बदमाश ट्रक चोर बताएं जा रहे हैं।
गोरखपुर की तरफ से सफेद रंग की बिहार के नंबर की कार को पुलिस ने अचानक रोकने का इशारा किया तो चालक कार लेकर भागने लगा। पीछे चल रही पुलिस एवं एसओजी ने इसमें सवार लोगों को कोआपरेटिव चौराहे के निकट जाम लगने की वजह से घेर लिया। इससे कार सवार सकते में आ गए और वाहन तेजी से बढ़ाने की कोशिश करने लगे। इस पर पुलिस ने कार के आगे वाली दोनों पहियों एवं पिछले एक पहिया में गोली मार दी और इससे पहिये ब्रस्ट हो गए। एसओजी के जवान एके-47 कार सवार युवकों पर तान दिए। इसके बावजूद भी बदमाश वाहन से बाहर नहीं निकले तो पुलिस ने राड और ईंट से कार के आगे-पीछे व साइड के सारे शीशे तोड़ डाले और इसमें सवार चार लोगों को निकाल कोतवाली ले गए।
मौके पर पहुंचे टीएसआई रामवृक्ष यादव ने खड़ी कार को कोतवाली पहुंचवाया। दिनदहाड़े शहर के व्यस्त रहने वाले इस मार्ग पर घटी इस घटना से लोग सकते में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस घटना को कुछ लोगों ने अपने मोबाइल में कैद करना चाहा तो पुलिस ने उनके मोबाइल भी छिन लिए। घटना के दौरान भय के चलते कई दुकानदारों ने अपने दुकानों के शटर गिरा दिए। बदमाश बिहार के बताएं जा रहे हैं। एसओजी प्रभारी गिरिजेश तिवारी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
उधर, एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने कहा कि हिरासत में लिए गए बदमाश ट्रक चोर गिरोह के सदस्य है। इनके पास से बरामद कार प्रयागराज से चोरी की है। पूछताछ में इन्होंने दो ट्रक चोरी की वारदातों को स्वीकार किया है।