फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   SOG sets up camp in Ballia

Deoria News: एसओजी ने बलिया में डाला डेरा

Fri, 12 Dec 2025 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 12 Dec 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
SOG sets up camp in Ballia
लार। दिनदहाड़े लार-भाटपाररानी मार्ग पर युवक से हुई चेन लूट की वारदात मामले में दूसरे दिन भी एसओजी टीम बदमाशों के धरपकड़ में जुटी रही। जांच के दौरान बदमाशों के भागते हुए तस्वीर चनुकी मोड़ से उभांव तक दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद मिली है।
विज्ञापन

अब फुटेज निकाल जिले की एसओजी टीम बदमाशों की तलाश में बलिया में डेरा डाले हुए है। सूत्रों की माने तो पुलिस बदमाशों के करीब है। जल्द गिरफ्तार कर खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन

लार थाना क्षेत्र के रावतपार रघेन निवासी धीरेंद्र यादव दो दिन पहले चनुकी मोड़ के एक एटीएम से 40 हजार रुपये निकालकर घर जा रहे थे। लार थाना क्षेत्र के रामनगर गांव के समीप पहुंचे थे तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। असलहा सटा चेन लूटने की कोशिश करने लगे। बाइक पर पीछे बैठे भतीजा प्रकाश यादव बदमाशों से भिड़ गया। इसी बीच चेन का आधा टुकड़ा लूट बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के खुलासे के लिए एसपी ने तीन टीमें गठित कर दिया। इसी क्रम में एसओजी और पुलिस टीम ने रामनगर से चनुकी मोड़ तक के रास्ते में आसपास के घरों व दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला, जिसमें बदमाशों का भागते हुए तस्वीर कैद है। वहीं तीन की संख्या में बाइक पर बैठे बदमाश अपने साथियों का वारदात को अंजाम देकर लौटने का चनुकी मोड़ तिराहे पर इंतजार करते दिख रहे हैं। जैसे ही लूट की वारदात को अंजाम देकर वापस आ रहे हैं यह भी बाइक स्टार्ट कर पीछे से भाग रहे हैं।

दोनों बाइक पर बैठे बदमाशों की भागते हुए बलिया के उभांव मोड़ तक फुटेज मिली है। इसी के आधार पर देर शाम बलिया पहुंच एसओजी टीम ने संदिग्ध स्थानों पर छापामारी की मगर बदमाश पकड़ में नहीं आ सके। स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed