{"_id":"689b8751a506a9e16001dac4","slug":"social-welfare-minister-of-state-gives-probe-order-to-director-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-160705-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: समाज कल्याण राज्यमंत्री ने निदेशक को दिए जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: समाज कल्याण राज्यमंत्री ने निदेशक को दिए जांच के आदेश
Tue, 12 Aug 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 12 Aug 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय (आश्रम पद्धति) मेहरौना में छात्रों को परोसे जा रहे भोजन में कीड़े और गंदगी मिलने की शिकायत को उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने संज्ञान में लिया है।
उन्होंने समाज कल्याण विभाग के निदेशक को मामले की जांच के आदेश देते हुए 25 अगस्त तक रिपोर्ट देने को कहा है। शिकायत भाजपा नेता और राज्य सलाहकार समिति के सदस्य दीपक गौतम कन्नौजिया ने की थी। उन्होंने ठेकेदार और प्रधानाचार्य को लापरवाही का जिम्मेदार बताया है। मेहरौना में संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय (आश्रम पद्धति) में बच्चों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। शिकायत में कहा गया है कि विद्यालय में भोजन में लगातार कीड़े और अत्यधिक गंदगी पाई जा रही है। इससे छात्र बार-बार बीमार हो रहे हैं और पढ़ाई प्रभावित हो रही है। संंवाद