फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Social media has strengthened women's voices

Deoria News: सोशल मीडिया ने महिलाओं की आवाज को और मजबूत किया

Sat, 21 Feb 2026 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 21 Feb 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Social media has strengthened women's voices
देवरिया। बीआरडीपीजी कॉलेज मेहड़ा पुरवां के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के छठवें दिन शुक्रवार को साफ-सफाई और यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। छात्र-छात्राओं ने लोगों के बीच जाकर सफाई का महत्व बताया। साथ ही यातायात जागरूकता कार्यक्रम की जानकारी दी।
विज्ञापन


दोनों इकाइयों के शिविरार्थियों ने लक्ष्य गीत के बाद चयनित ग्राम साहू टोला और मेहड़ा पुरवा में साफ-सफाई की। इसके बाद यातायात जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाली गई।
विज्ञापन


बौद्धिक सत्र में कीट विज्ञान विभाग की सहायक आचार्य डॉ. सानिया त्यागी ने व्याख्यान में कहा कि सोशल मीडिया ने महिलाओं की आवाज को मजबूत किया है। उन्हें अपनी समस्याओं को कहने के साथ अपने अधिकारों के प्रति लड़ने का साहस मिला है। फेसबुक, यूट्यूब और इंस्टाग्राम आदि सोशल मीडिया नेटवर्क ने महिलाओं को अपनी नई पहचान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इन सोशल साइट्स ने घरेलू महिलाओं को भी उनके कौशल एवं प्रतिभा को प्रदर्शित करने में भी सहायता प्रदान की है। जिससे उन महिलाओं को रोजगार के साधन भी उपलब्ध हो गए हैं। महिलाओं के प्रति घरेलू हिंसा को उजागर करने में भी इन साइट्स ने मदद किया है। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रद्योत कुमार सिंह और डॉ. विजय कुमार पाल, डॉ. अभिषेक तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed