फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   SO pushed the complainant away in the police station, SP reprimanded

Deoria News: थाने में फरियादी को एसओ ने धक्का देकर भगाया, एसपी ने लगाई फटकार

Sun, 17 Dec 2023 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 17 Dec 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
SO pushed the complainant away in the police station, SP reprimanded
भटनी। घांटी बाजार गांव निवासी युवक ने जिलाधिकारी व एसपी को पत्र देकर एसओ पर गालियां देने और धक्का देकर थाने से भगाने का आरोप लगाया। आरोप था कि मारपीट का केस दर्ज कराने गया था। पुलिस ने केस दर्ज करने से मना कर दिया। शिकायत करते हुए युवक अधिकारियों के सामने फफक पड़ा। डीएम और एसपी ने कुछ दूरी पर खड़े एसओ को बुलाया और फटकार लगाई। मामले की सीओ सलेमपुर को जांच सौंपी है। वहीं, पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

घांटी बाजार गांव निवासी मृत्युंजय कुमार गुप्त बिजली का काम करता है। बुधवार को उनके पिता महेंद्र गुप्त से गांव के ही एक व्यक्ति से विवाद हो गया। इसमें महेंद्र गुप्त को पीटकर घायल कर दिया। जानकारी मृत्युंजय को हुई तो वह घायल पिता को लेकर थाने पहुंचे। जहां तहरीर देकर पांच आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि पुलिस ने पांच के स्थान पर चार लोगों का नाम तहरीर में देने को कहा। बाद में चार नाम देने के बाद भी केस दर्ज नहीं किया। शुक्रवार शाम मृत्युंजय दुबारा थाना पहुंच आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। इस पर नाराज होकर एसओ ने थाने से धक्का देकर भगा दिया।
विज्ञापन

समाधान दिवस में पहुंचे पीड़ित पिता-पुत्र
शनिवार को पीड़ित पिता-पुत्र भाटपाररानी के समाधान दिवस में डीएम व एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए फफक कर रोने लगे। यह देख मौके पर मौजूद सभी लोग हैरान हो गए। कुछ दूर खड़े एसओ को बुलाकर पूछा गया तो वह इधर-उधर की बातें करने लगे। एसपी ने एसओ को फटकार लगाते हुए तुरंत केस दर्ज करने को कहा। वहीं, सीओ सलेमपुर को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा। एसपी के निर्देश पर शनिवार शाम चार आरोपियों पर मारपीट का केस दर्ज किया गया। एसओ उदय शंकर कुशवाहा ने बताया कि थाने से भगाने का आरोप गलत है। मारपीट में शामिल लोगों के नाम ही लिखने को कहा था। पीड़ित पांच लोगों पर केस दर्ज करने की मांग कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट के फरियादी के साथ दुर्व्यवहार करने व थाने से भगाने की शिकायत मिली है। क्षेत्राधिकारी सलेमपुर से जांच कर रिपोर्ट मांगी गई है। जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी। -संकल्प शर्मा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed