{"_id":"60b920b58ebc3edb171cf82e","slug":"so-lar-transfered-deoria-news-gkp3967972170","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेताओं के विरोध पर हटाए गए लार एसओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेताओं के विरोध पर हटाए गए लार एसओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेताओं के विरोध पर हटाए गए लार एसओ
देवरिया। पुलिस अधीक्षक ने डा.श्रीपति मिश्र ने कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए बृहस्पतिवार को 11 थानों के प्रभारियों के तैनाती स्थल में बदलाव किया है। भलुअनी, खामपार और एकौना के थानेदारों की कुर्सी छिन गई है। एसपी ने एसओजी प्रभारी को भी बदल दिया है। उनकी जगह पर एसओ भलुअनी को तैनाती दी गई है।
शाम को एसपी ने लार के एसओ टीजे सिंह को हटा कर बरहज थाने की जिम्मेदारी दी है। बरहज थाना प्रभारी जयंत कुमार सिंह को तरकुलवा का थानेदार बनाया है। जबकि यहां तैनात प्रदीप शर्मा को लार का एसओ बनाया है। काफी समय से खाली चल रहे गौरी बाजार एसओ के पद पर डीसीआरबी प्रभारी अनिल कुमार पांडेय को तैनात किया गया है। चुनाव सेल में तैनात सुदेश शर्मा को भलुआनी का एसओ बनाया गया है। यहां पर तैनात गोपाल प्रसाद को एसओजी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। एसओजी प्रभारी व एएचटीयू थानाध्यक्ष घनश्याम सिंह को खामपार का एसओ बनाया गया है। यहां तैनात मनोज कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मईल एसओ शैलेंद्र कुमार को एकौना थाने की नई जिम्मेदारी मिली है। जबकि यहां के एसओ रहे रामबदन चौहान को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस लाइन में तैनात रहे भवानी भीख को मईल एसओ बनाया गया है। एसपी ने सभी को नई तैनाती स्थल पर तत्काल जाने का निर्देश दिया है।