फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Snowfall in mountainous areas...cold increased

Deoria News: पर्वतीय क्षेत्रों में हुई बर्फबारी...बढ़ गई ठंड

Fri, 01 Dec 2023 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 01 Dec 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Snowfall in mountainous areas...cold increased
मौसम का फिर बदला मिजाज, पहले खिली धूप फिर बादलों का पहरा
विज्ञापन

एक डिग्री सेल्सियस लुढ़का पारा, सुबह व शाम में धुंध



देवरिया। पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के चलते जिले में भी ठंड का असर दिख रहा है। इधर बंगाल की खाड़ी में मिचांग नाम के आए चक्रवात से तटवर्ती क्षेत्रों में बारिश हो रही है। इसके प्रभाव से भी रात में मौसम ठंडा हो रहा है। शुक्रवार को पारे में एक डिग्री की कमी दर्ज की गई।
जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। सुबह व शाम में धुंध तो दिन में कभी बूंदाबांदी के बाद जहां धूप भी खिल रही है, वहीं बादलों का भी डेरा दिख रहा है। शुक्रवार को सुबह से ही धूप खिल गई, इससे लोगों ने ठंड से राहत महसूस की। जबकि दोपहर के बाद एक बार फिर बादलों के आने से सूर्य इसकी ओट में छिप गया।
विज्ञापन

बीआरडी पीजी कॉलेज के भूगोल विभाग के डॉ.उदयभान मद्धेशिया ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में मिचांग नाम का च्रकवात आया है। इसी के चलते तमिलनाडु सहित अन्य तटवर्ती क्षेत्रों में बारिश हो रही है। जिससे इसका असर दूसरे क्षेत्रों में भी जा रहा है। जिले में ठंड भी इसी से बढ़ रही है। उधर पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी भी खूब हो रही है। पश्चिम से जो हवाएं चल रही हैं उससे से ठंड का असर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं संत विनोबा पीजी कॉलेज के भूगोल विभाग के अध्यक्ष प्रो.अरविंद कुमार कहते हैं कि दिन में बादलों का यह डेरा चीन से लेकर बंगाल, बिहार, झारखंड व पूर्वांचल तक एक जैसा है। हवाओं के साथ इधर बादल आ रहे हैं। कुछ बंगाल से चलकर दक्षिण की ओर से चले जा रहे है तो पश्चिम से चलकर जो हवाएं आ रही हैं, उसका प्रभाव अपने यहां ज्यादा है। हालांकि ये बादल बरसात करने वाले नहीं हैं।

---------


मार्निंग वाॅक से कर रहे परहेज
स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह व शाम के वक्त मार्निंग वाॅक करने वालों की संख्या भी इस घट गई गई। खासकर बुजुर्ग इस समय टहलने से बच रहे हैं। डॉक्टर भी बढ़ती ठंड को देखते हुए उन्हें टहलने से परहेज की ही सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed