{"_id":"62854303b5cc0f01e2414aa4","slug":"snatched-rs-50-thousand-deoria-news-gkp437336697","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने पचास हजार रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने पचास हजार रुपये उड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने पचास हजार रुपये उड़ाए
पथरदेवा। तरकुलवा थाना क्षेत्र के महुआरी गांव के पास बुधवार को बैंक से रुपये निकाल कर घर जा रहे एक व्यक्ति का बदमाशों ने पचास हजार रुपये उड़ा दिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
ग्राम पकड़ी रामपुर का निवासी लल्लन यादव दोपहर में पथरदेवा बाजार स्थित स्टेट बैंक की शाखा से पचास हजार रुपये निकाल कर साइकिल घर जा रहे थे। इसी दौरान महुआरी के पास दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने घेर लिया। अभी लल्लन कुछ समझा पाते कि बदमाशों ने उनकी पाकेट से पचास हजार रुपये निकाल कर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी टीजे सिंह ने बताया कि घटना के बारे में जानकारी मिली है। जांच की जा रही है।