फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Smuggling game going on in trains, investigation system failed

Deoria News: ट्रेनों में चल रहा तस्करी का खेल, जांच व्यवस्था फेल

Mon, 06 Nov 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 06 Nov 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Smuggling game going on in trains, investigation system failed
भटनी-वाराणसी रूट पर चलने वाली ट्रेनों से पकड़े जा चुके हैं कई बार तस्कर
विज्ञापन

तस्करों के नेटवर्क तक नहीं पहुंच पा रही जीआरपी और आरपीएफ
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। ट्रेनों से तस्करी होने की घटनाएं बढ़ गई हैं। जीआरपी और आरपीएफ की उदासीनता का तस्कर फायदा उठा रहे हैं। भटनी-वाराणसी रूट पर चलने वाली ट्रेनों से भी कई बार तस्कर पकड़े जा चुके है। कार्रवाई भी इनके खिलाफ हुई है। ट्रेनों में सफर की आड़ में तस्करी का खेल काफी दिनों से चल रहा है। इनका नेटवर्क तोड़ने में जिम्मेदार फेल हैं।
----
केस एक
राजस्व खुफिया निदेशालय की टीम ने सदर रेलवे स्टेशन पर दो लोगों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 17 सोने का बिस्किट बरामद किया, इसका वजन 2 किलो 100 ग्राम थी। तस्करों की पहचान शहर के गायत्रीपूरम मोहल्ले के अमित कुमार वर्मा और नेहा वर्मा के रूप में हुई। आम्रपाली एक्सप्रेस से रेलवे स्टेशन पर उतरते ही जीआरपी की मदद से टीम ने पकड़ लिया था। इनके खिलाफ कार्रवाई भी हुई थी।
विज्ञापन



----------
केस दो
11 अक्तूबर को भटनी जीआरपी ने पैसेंजर ट्रेन से तीन युवकों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया था। तीनों युवक करीब एक लाख का अवैध शराब ट्रेन से लेकर बिहार जा रहे थे। तीनों युवक मोतिहारी जिले के रामकृपाल, उपेंद्र साहनी, रमन गुप्ता रहने वाले थे, केस दर्ज कर इन्हें जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
केस तीन
11 जुलाई को भटनी जीआरपी ने आठ लोगों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया था। जिसकी कीमत करीब 73 हजार आंकी गई थी। गिरफ्तार आरोपी किसी वाहन से भटनी स्टेशन पर शराब लेकर पहुंचे थे, वह सिवान जाने के लिए किसी ट्रेन का इंतजार कर रहे थे,छपरा,सिवान, वैशाली, सोनपुर और देवरिया के खुखुंदू का रहने वाले सभी शराब तस्कर थे।
---------
केस चार
जीआरपी ने शुक्रवार की रात को दो लोगों को 25 किलो चांदी और 14.20 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया था। एक महराजगंज जिले के रोहित वर्मा और कुशीनगर जिले के हरिशंकर वर्मा किसी ट्रेन से चांदी का खेप और रकम लेकर वाराणसी जाने वाले थे, इसी बीच दबोचे गए। इसकी जांच आयकर विभाग लखनऊ की टीम कर रही है।

------
वर्जन
तस्करों पर रोक लगाने के लिए स्टेशन और ट्रेनों में आरपीएफ की मदद से अभियान चलाया जाता है। तस्करों करने वाले कई नेटवर्क पर काम किया जा रहा है। बिहार से सटा जिला होने के कारण तस्करों की सक्रियता रही है। जो पकड़े जाते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है।
-सुधाकर उपाध्याय इंस्पेक्टर जीआरपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed