फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Smugglers have resorted to footpaths for smuggling liquor and cattle.

Deoria News: तस्करों ने शराब और पशु तस्करी के लिए पगडंडियों को बनाया सहारा

Sun, 16 Nov 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 16 Nov 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Smugglers have resorted to footpaths for smuggling liquor and cattle.
देवरिया। पशु और शराब तस्करी को लेकर एसपी बाॅर्डर के कई थानेदारों पर कार्रवाई कर चुके है। एसपी की कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में सक्रियता तो बढ़ गई, लगातार तस्करों पर कार्रवाई की जा रही है। बावजूद तस्करी रुक नहीं पा रही है। बाॅर्डर की सुरक्षा बढ़ता देख तस्कर अपना रुख बदलकर पगडंडियों को सहारा बना लिया। हालांकि पुलिस इसपर भी काम शुरू कर दी है। बिहार पुलिस से मिलकर पगडंडियों पर पहरा बढ़ा दी है।
विज्ञापन

यूपी-बिहार की बाॅर्डर पर स्थित बरियारपुर थाना क्षेत्र में पगडंडियों के रास्ते शराब तस्करी बढ़ने की आशंका के बाद पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दिनभर अज्ञात युवक बरियारपुर और आसपास के गांवों में घूमते दिखाई देते हैं, जबकि शाम होते ही यही लोग गांवों के सुनसान रास्तों का सहारा लेकर शराब की खेप बिहार में पहुंचाते हैं। हालांकि इन दिनों एसपी के सख्त तेवर के चलते शराब तस्कर और पशु तस्करों में हड़कंप मच गया है। जिले के अधिकांश तस्कर भूमिगत हो गए है। ऐसे में पुलिस उनके शागिर्दों की तलाश शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पशु तस्करी और शराब तस्करी रोकने में नाकाम साबित होने पर शासन ने देवरिया व कुशीनगर एसपी को हटाया था। इसके बाद दोनों जिलों में आये नए एसपी ने तस्करी जुड़े अपराधियों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में देवरिया एसपी संजीव सुमन जिले के बिहार सीमा से सटे थानों की खुद मॉनिटरिंग कर रहे है। साथ ही उनके निर्देशन में ऐसे तस्करों पर लगातार कार्रवाई हो रही है। मुख्य मार्ग पर पुलिस की चौकसी देख तस्करों ने गांव के सुनसान रास्तों को अपना हथियार बनाया है। सूत्रों के मुताबिक तस्कर शराब की बोतलें लेकर सीमा पार कर बिजयीपुर थाना क्षेत्र में पहुंचाते हैं। सीमाई रास्ते होने और पगडंडियों की अधिकता के कारण इन तस्करों पर निगरानी रखना चुनौतीपूर्ण बन गया है। मामले की जानकारी एसपी तक पहुंचने के बाद उन्होंने बार्डर के थाने जैसे बरियारपुर, श्रीरामपुर, खामपार, बनकटा, लार, भटनी पुलिस को सख्ती बढ़ाने के निर्देश देते हुए पगडंडियों पर नजर रखने को कहा है। स्थानीय पुलिस अब बिहार पुलिस से समन्वय कर कार्रवाई में जुट गई है। जिले की पुलिस बिहार के बिजयीपुर, गुठनी थाना से सहयोग मांगा है और संयुक्त रूप से सीमाई क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed