{"_id":"6894eb4b8f3704ff680d8978","slug":"smugglers-flee-after-abandoning-pickup-on-the-way-to-police-6-animals-freed-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-160356-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पुलिस को देख रास्ते में पिकअप छोड़कर भागे तस्कर, 6 पशु मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पुलिस को देख रास्ते में पिकअप छोड़कर भागे तस्कर, 6 पशु मुक्त
Thu, 07 Aug 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 07 Aug 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
जब्त पशु लदी पिकअप।
संवाद न्यूज एजेंसी
मेहरौनाघाट। पुलिस की सक्रियता से पशु तस्करी की कोशिश विफल हो गई। लार थाना क्षेत्र के सुतावर के पास बृहस्पतिवार को तस्कर पुलिस को देख पिकअप रास्ते में छोड़कर भाग गए।
पुलिस के वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 6 पशुओं को क्रूरता पूर्वक लादा पाया गया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर वाहन स्वामी पर केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, मेहरौनाघाट चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र मिश्र वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर ने सूचना दी कि सुतावर गांव के पास एक संदिग्ध पिकअप खड़ी है।
पुलिस को आते देख तस्कर पिकअप छोड़ भाग गए। पुलिस ने जब पिकअप की तलाशी ली तो उसमें 6 पशुओं को क्रूरता से लादा गया था। पिकअप पर नंबर नहीं था।
पुलिस ने पिकअप के चेचिस नंबर के आधार पर वाहन स्वामी पर केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष उमेश कुमार बाजपेयी ने बताया कि पशु तस्करों की तलाश की रही है।