{"_id":"68cc5ff5bc3805246e0aa67a","slug":"smugglers-crushed-the-bhatpar-rani-police-officer-to-death-deoria-news-c-7-1-gkp1032-1075880-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: भाटपाररानी के दरोगा को कुचलकर मार डाला था तस्करों ने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: भाटपाररानी के दरोगा को कुचलकर मार डाला था तस्करों ने
Fri, 19 Sep 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 19 Sep 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। जिले के रास्ते सिवान और गोपालगंज होते हुए बंगाल तक पशुओं की तस्करी होती रही है। वर्ष-2017 में भाटपाररानी थाने में तैनात दरोगा उदय प्रताप सिंह को फुलवरिया चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान तस्करों ने कुचलकर मार डाला था।
इस दौरान एक सिपाही को चोटें आई थीं। इसके बाद पुलिस ने अभियान चलाकर कई पशु तस्करों पर शिकंजा कसा। इसके अलावा 21 नवंबर 2022 को बघौचघाट थाना क्षेत्र के पकहां में पुलिस ने वाहन रोकने की कोशिश की तो तस्करों ने पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी और भाग गए।
इसी साल 31 जुलाई को पुलिस और पशु तस्करों के बीच बैकुंठपुर में मुठभेड़ हुई जिसमें तस्करों के पैर में गोली लगी थी। भागते समय पशु तस्करों ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी थी। ई-रिक्शा पलट गया था और चालक की मौत हो गई थी। संवाद