{"_id":"69541112d91267019f02e641","slug":"smoke-billowed-from-the-gorakhpur-chhapra-intercity-train-due-to-friction-between-the-brake-grips-deoria-news-c-208-1-deo1011-171416-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गोरखपुर–छपरा इंटरसिटी में ब्रेक ग्रिप रगड़ने से उठा धुआं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गोरखपुर–छपरा इंटरसिटी में ब्रेक ग्रिप रगड़ने से उठा धुआं
Tue, 30 Dec 2025 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 30 Dec 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। गोरखपुर से छपरा जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस मंगलवार को चौरीचौरा स्टेशन पर ठहराव के बाद गौरी बाजार रेलवे स्टेशन पर पहुंची। स्टेशन से आगे बढ़ते समय इंजन बोगी के पास पहिया में ब्रेक ग्रिप रगड़ने के कारण अचानक धुआं निकलने लगा।
धुआं उठता देख किसी यात्री और रेलवे कर्मी ने तुरंत इसकी सूचना लोको पायलट को दी, जिसके बाद सतर्कता बरतते हुए लोको पायलट ने ट्रेन को गौरी बाजार पूर्वी रेलवे ढाले के पास रोक दिया।
ट्रेन रुकते ही रेलवे कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि ब्रेक ग्रिप चक से रगड़ खा रही थी, जिससे धुआं निकल रहा था। कर्मचारियों ने तत्काल ब्रेक ग्रिप को गिराया, जिसके बाद धुआं निकलना पूरी तरह बंद हो गया। राहत की बात यह रही कि जांच में इसके अलावा किसी प्रकार की कोई तकनीकी खराबी नहीं पाई गई। रेलवे द्वारा सुरक्षा मानकों के अनुसार आवश्यक परीक्षण पूरा करने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
पूरी प्रक्रिया में महज 5 से 7 मिनट का समय लगा, जिससे रेल यातायात पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ा और यात्रियों को भी अधिक असुविधा नहीं हुई। ट्रेन रवाना होने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।