{"_id":"6802a3e7e0b848be9b0c1138","slug":"smart-class-inaugurated-in-primary-school-deoria-news-c-7-1-gkp1032-906355-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: प्राथमिक विद्यालय में स्मार्ट क्लास का हुआ उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: प्राथमिक विद्यालय में स्मार्ट क्लास का हुआ उद्घाटन
Sat, 19 Apr 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। बैतालपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पुरवा मेहड़ा में बृहस्पतिवार को स्मार्ट क्लास एवं स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ एवं विदाई समारोह का आयोजन हुआ।
मुख्य अतिथि खंड शिक्षाधिकारी जयराम पाल ने दीप प्रज्जवलित कर इसका शुभारंभ किया। मौके पर राजकीय आश्रम पद्धति में चयनित दिव्यांश, रीतिका गुप्ता, श्रेष्ठ शाही को सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान अगली कक्षाओं में जाने वाले छात्रों को विदाई के दौरान लंच बाॅक्स एवं नवीन नामांकन वालों को स्टेशनरी सेट व बेहतर प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया गया।
प्रधानाध्यापक मनीषा तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान एसआरजी उपेंद्र उपाध्याय, आदित्य नारायण गुप्ता, पूर्व प्रधान रामाशीष यादव, संजय पांडेय, संध्या श्रीवास्तव, मीना मिश्रा, आकांक्षा राय, आफरीन खान आदि मौजूद रहीं। संवाद