फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   smart class in kasturba schools

कस्तूरबा विद्यालय बैतालपुर में स्मार्ट क्लास की तैयारी

Sat, 22 Jan 2022 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
smart class in kasturba schools
कस्तूरबा विद्यालय बैतालपुर में स्मार्ट क्लास की तैयारी
विज्ञापन

सामाजिक दायित्व के तहत एसबीआई ‘बा’ की बेटियां को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देगा पढ़ाई की सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय बैतालपुर को स्मार्ट क्लास से लैस किया जाएगा। इसके लिए विभागीय स्तर से भी तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। इस सुविधा से छात्राएं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक तरीके से अपने विषय से संबंधित नई जानकारियां प्राप्त कर सकेंगी।

प्रदेश के 73 जिलों के एक-एक कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय एवं दो जनपदों में एक-एक उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से कारपोरेट सामाजिक दायित्व के तहत स्मार्ट क्लास की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके लिए जिले में मॉडल माने जाने वाले बैतालपुर स्थित कस्तूरबा विद्यालय का चुनाव किया गया है। स्मार्ट क्लास के संचालन के लिए किसी शिक्षिका को प्रशिक्षित भी किया जाएगा। राज्य परियोजना की ओर से इस संबंध में विद्यालय का नाम, स्मार्ट क्लास स्थापना की तिथि, स्मार्ट क्लास से संबंधित उपकरण क्रियाशील है कि नहीं, संबंधित विद्यालय के शिक्षक या शिक्षिका को प्रशिक्षण दिया गया कि नहीं, प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले का नाम सहित अन्य सूचनाएं मांगी गई हैं। बालिका शिक्षा के जिला समन्वयक टीएन पांडेय ने बताया कि स्मार्ट क्लास के लिए बैतालपुर कस्तूरबा आवासीय विद्यालय का चयन किया गया है। स्मार्ट क्लास शुरू होने के बाद अब बा की बेटियां भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध अपने कक्षा के पाठ्यक्रम से जुड़ी नई जानकारियां रोचक ढंग से सीख सकेंगी। विभागीय स्तर पर भी इसकी तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed