फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Six-year-old student dies due to drowning in Pokhari while playing

Deoria News: खेलते समय पोखरी में डूबने से छह वर्षीय छात्र की मौत, मचा हड़कंप

Sat, 04 Mar 2023 03:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Updated Sat, 04 Mar 2023 03:30 PM IST
सार

सरौरा गांव निवासी छह वर्षीय कार्तिक पुत्र प्रमोद चौहान कक्षा एक का छात्र था। बृहस्पतिवार की शाम को घर से बाहर खेलने के लिए निकला। शाम सात बजे तक घर नहीं आया तो परिजनों ने अगल-बगल गांव में उसे ढूंढना शुरू किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। उसके बाद गांव के बगल के पोखरी में ग्रामीणों ने ढूंढना शुरू किया तो पानी में नीचे धंसा था।

विज्ञापन
Six-year-old student dies due to drowning in Pokhari while playing
मृतक मासूम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले में जनपद के सुरौली थाना क्षेत्र के सरौरा गांव के बगल के पोखरी में बृहस्पतिवार शाम खेलते समय छह वर्षीय छात्र गिर जाने से डूब गया और उसकी मौत हो गई। शव को ग्रामीणों ने शुक्रवार की शाम को ढूंढ कर बाहर निकाला तो परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। घटना के बाद परिवार और गांव में शोक व्याप्त हो गया।
विज्ञापन


सरौरा गांव निवासी छह वर्षीय कार्तिक पुत्र प्रमोद चौहान कक्षा एक का छात्र था। बृहस्पतिवार की शाम को घर से बाहर खेलने के लिए निकला। शाम सात बजे तक घर नहीं आया तो परिजनों ने अगल-बगल गांव में उसे ढूंढना शुरू किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। उसके बाद गांव के बगल के पोखरी में ग्रामीणों ने ढूंढना शुरू किया तो पानी में नीचे धंसा था।
विज्ञापन


उसको निकालने के बाद परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार पोखरी की खुदाई एक साल पहले हुई थी, जो काफी गहरा है। खेलते समय वह गहरे पानी में गिर गया। वह दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई हर्ष नौ वर्ष का है। घटना के बाद से ही मां ममता देवी रो-रो कर बेहोश हो जा रही है। एसओ सुरौली दिलीप सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी परिजनों ने नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed