{"_id":"62f2a9597945f87a043dc2dd","slug":"six-sweet-samples-taken-deoria-news-gkp4466259124","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिठाई के छह नमूने लिए, खोवा, छेना कराया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिठाई के छह नमूने लिए, खोवा, छेना कराया नष्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिठाई के छह नमूने लिए, खोवा, छेना कराया नष्ट
रक्षाबंधन पर मिठाई व अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए चलाया जा रहा अभियान
बूंदी, छेना मिठाई, रसगुल्ले, कलाकंद, पनीर के लिए गए नमूने
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रक्षाबंधन त्योहार पर मिलावटी मिठाई, खाद्य व पेय पदार्थों की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने अभियान शुरू किया है। इसके तहत मंगलवार को जिले के विभिन्न स्थानों से दो टीमों ने बूंदी, छेना की मिठाई, रसगुल्ला, कलाकंद, पनीर आदि के कुल छह नमूने लिए। वहीं, 2700 रुपये के खोवा, छेना को नष्ट कराया गया।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने त्योहार पर लोगों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ, मिठाई उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत दो टीमों ने छापा मारा। एक टीम ने शहर के इंदिरा नगर मोहल्ला स्थित शिव शक्ति मिष्ठान भंडार की विनिर्माणशाला का निरीक्षण किया। यहां से तैयार हो रहे बूंदी मिठाई एवं कलाकंद का नमूना लिया। टीम ने सीसी रोड पर बाबा मिष्ठान भंडार से छेना मिठाई का नमूना लिया।
इसी प्रकार दूसरी टीम भलुअनी बाजार पहुंची, जहां शुभम मिष्ठान भंडार से पांच किलोग्राम खोवा तथा तीन किलोग्राम छेना उपभोग के उपयुक्त नहीं था, जिसे गड्ढा खोदकर नष्ट कराया गया। इसकी कीमत 2700 रुपये थी। साथ ही बूंदी प्रीमिक्स का नमूना लिया गया। इसी बाजार से टीम ने पनीर का नमूना लिया। टीम ने सलेमपुर से बाबा ब्रांड रसगुल्ले के प्रीमिक्स का नमूना लिया। अभियान से दुकानदारों में हड़कंप रहा।
विज्ञापन
एक टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र, खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव, अजीत कुमार त्रिपाठी तथा द्वितीय टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रंजन श्रीवास्तव, मनीष मल्ल, डॉ. सुभेस कुमार शामिल रहे। सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय रमेश चंद्र पांडेय ने कहा कि अभियान दिनांक 11 अगस्त तक चलेगा। छह नमूने लिए गए हैं। इसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।