{"_id":"68af4dc97334c77fb108566e","slug":"six-players-participated-in-the-state-level-hockey-competition-deoria-news-c-208-1-deo1010-161804-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: प्रदेश स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए छह खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: प्रदेश स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए छह खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
Wed, 27 Aug 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 27 Aug 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष (2025-26) के उपलक्ष्य में प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों के चयन व ट्रायल की प्रक्रिया बुधवार को पूरी कर ली गई।
खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश पर गोरखपुर में सुबह 11 बजे से मंडलीय स्तर पर चयन व ट्रायल हुआ। इसमें देवरिया समेत गोरखपुर, कुशीनगर और महाराजगंज जिले के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। देवरिया से कुल छह खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें ट्रायल के लिए भेजा गया है। इनमें सचिन यादव, अमित तिवारी, रवि कुमार, गौरव त्रिपाठी, विशाल गौतम और अजीत पांडेय शामिल हैं। इन खिलाड़ियों के साथ टीम मैनेजर के रूप में हॉकी प्रशिक्षक शकील अहमद को जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि चयनित खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन 30 अगस्त से 04 सितंबर 2025 तक वाराणसी में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए यह सुनहरा अवसर है, जहां से राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे राष्ट्रीय स्तर पर भी मंच मिल सकता है। देर शाम तक गोरखपुर में अभी ट्रायल चल रहा था।