फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Six new dengue patients found, four discharged

Deoria News: डेंगू के छह नए मरीज मिले, चार को मिली छुट्टी

Sat, 25 Nov 2023 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 25 Nov 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Six new dengue patients found, four discharged
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार की शाम से शुक्रवार की दोपहर तक डेंगू के छह नए मरीज भर्ती किए गए हैं। वार्ड में भर्ती दस मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, स्वस्थ होने पर चार लोगों को छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन


जनपद में डेंगू का प्रभाव कम नहीं हो रहा है। गैर प्रांत और प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वालों के अलावा शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार मरीज मिल रहे हैं। शहर के एक मोहल्ले का व्यक्ति रविवार से बुखार से पीड़ित है। उसका इलाज प्राइवेट में कराया गया। आराम न मिलने पर जांच हुई। रिपोर्ट आने के बाद परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। लार क्षेत्र का युवक गोरखपुर में पढ़ाई करता है। वह घर आया था। पांच दिन से बुखार की चपेट में है। प्राइवेट में इलाज व जांच कराई गई। रिपोर्ट आने के बाद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। शहर के एक मोहल्ले का एक व्यक्ति दो दिन से बुखार से पीड़ित है। दवा लेने पर आराम मिला, पर अन्य दिक्कत होने पर जांच कराई। रिपोर्ट में प्लेटलेट्स कम मिलने पर परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। शहर के ही एक मोहल्ले का एक व्यक्ति पांच दिन से बुखार से पीड़ित है। ओपीडी में दिखाया, जहां दवा दी गई और जांच कराई गई। रिपोर्ट आने पर डॉक्टर ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। शहर के एक सरकारी कैंप का युवक बुखार की चपेट में एक सप्ताह से है। प्राइवेट में दवा लेने पर आराम नहीं मिला तो जांच कराई। रिपोर्ट आने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा भलुअनी क्षेत्र के एक युवक को भी भर्ती कराया गया। सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि डेंगू को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। लक्षण मिलने व दिक्कत होने पर डॉक्टर से संपर्क कर इलाज कराएं। मेडिकल कॉलेज में मरीजों के लिए इलाज, दवा, जांच व प्लेटलेट्स की निशुल्क सुविधा है। अलग से वार्ड बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed