फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Six caught spreading dirt at railway station, fined

Deoria News: रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाते छह को पकड़ा, जुर्माना

Fri, 29 Sep 2023 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 29 Sep 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Six caught spreading dirt at railway station, fined
भटनी। रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर बृहस्पतिवार को रेल प्रशासन ने छह लोगों पर कार्रवाई की। आरोपियों से जुर्माना वसूल हिदायत देकर छोड़ा गया। वहीं रेलकर्मियों व अन्य यात्रियों ने श्रमदान कर रेलवे स्टेशन परिसर में साफ-सफाई की। रेल अधिकारियों के निर्देश पर गांधी जयंती तक स्वच्छता पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। रेल अधिकारी व कर्मचारी प्रतिदिन स्वच्छता को लेकर लोगों को साफ-सफाई को जागरूक कर रहे हैं। मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक अमित कुमार मिश्र ने बताया कि साफ-सफाई के लिए रेल यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन पर गुटखा, खैनी व अन्य तरह से गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी चलाया जाएगा। ताकि रेलवे स्टेशन व ट्रेनों को स्वच्छ रखा जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed