फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Six cattle rescued, three inter-district smugglers arrested

Deoria News: छह गोवंश छुड़ाए, तीन अंतरजनपदीय तस्करों को दबोचा

Sat, 19 Apr 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 19 Apr 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Six cattle rescued, three inter-district smugglers arrested
भाटपार रानी (देवरिया)। मुकामी पुलिस शनिवार को फुलवरिया-चनुकी रोड पर करमा बाबा के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक पिकअप में छह गोवंश और तीन अंतरजनपदीय तस्करों को पकड़ लिया। तस्कर गोवंश को बिहार ले जा रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर फुलवरिया-चनुकी मार्ग पर कर्मा बाबा के पास वाहन चेकिंग चल रही थी। इस दौरान चनुकी की तरफ से आ रही एक पिकअप को पुलिस ने रोकने की कोशिश की। चालक वाहन को घुमाकर भागने लगा। सड़क किनारे खंसे से पिकअप टकरा गया और उसका पिछला पहिया क्षतिग्रस्त हो गया। पिकअप में सवार तस्कर उतरकर भागने लगे। पुलिस टीम ने उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन

पुलिस तस्करों को थाने पर लाकर पूछताछ की। पकड़े गए तस्करों की पहचान वसीम अहमद निवासी कौरा गहनी थाना सरायमीर जिला आजमगढ़, जीशान अहमद निवासी मुडियार थाना फुलपुर जनपद आजमगढ़ तथा सहबान निवासी कौरा गहनी थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्करों पर आंबेडकरनगर, आजमगढ़, वाराणसी, गोरखपुर और जौनपुर में पशु तस्करी सहित कई धाराओं में केस दर्ज है। थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया कि तीनों पर केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिए गए ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed